फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coach was not appointed for three years at Eklavya Sports Stadium in Agra

Agra: द्रोणाचार्य के बिना खेलने को मजबूर हैं क्रिकेट के 'एकलव्य ' तीन साल से नहीं मिला प्रशिक्षक

Thu, 23 Mar 2023 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 02:33 PM IST
सार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब तीन साल से प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। बीते वर्ष एक अंशकालिक प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई, लेकिन वह भी मात्र दो महीने ही रहे। इसके बाद उन्होंने अपना ट्रांसफर करा लिया।

विज्ञापन
Coach was not appointed for three years at Eklavya Sports Stadium in Agra
आगरा में स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षक ही नहीं हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे अरसे से क्रिकेट प्रशिक्षक नहीं होने से क्रिकेट खिलाड़ी व प्रशिक्षु बिना प्रशिक्षक के ही खेलने को मजबूर हैं। यह स्थिति तब है जब इस खेल में सबसे अधिक पंजीकृत खिलाड़ी व प्रशिक्षु हैं। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को उम्मीद है कि उन्हें इस सत्र में बिना प्रशिक्षक के नहीं खेलना पड़ेगा। दरअसल, खेल निदेशालय प्रतिवर्ष एक अप्रैल से नए खेलकूद सत्र के लिए प्रदेश प्रत्येक जिले में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करता है। इनमें विभागीय प्रशिक्षकों के साथ-साथ अंशकालिक प्रशिक्षक शामिल होते हैं। एकलव्य स्टेडियम में विभिन्न खेलों हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, कुश्ती व अन्य खेलों में प्रशिक्षक हैं। 

विज्ञापन

तीन साल से प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई

हालांकि क्रिकेट इस मामले में पीछे है। करीब तीन साल से प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। बीते वर्ष एक अंशकालिक प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई, लेकिन वह भी मात्र दो महीने ही रहे। उन्होंने पास के जिले में अपना ट्रांसफर करा लिया। तब से क्रिकेट प्रशिक्षु व खिलाड़ी बिना प्रशिक्षक के ही खेलते और स्वत: प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड काल से पहले वर्ष 2019 में विक्रम यादव बतौर अंशकालिक प्रशिक्षक तैनात रहे थे। इसके बाद से क्रिकेट में नियमित प्रशिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। प्रशिक्षुओं का कहना है कि नियमित प्रशिक्षक होना चाहिए। उम्मीद है नए सत्र में उन्हें प्रशिक्षक मिलेगा।

स्टेडियम में पंजीकृत हैं सबसे अधिक क्रिकेट प्रशिक्षु

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 500 से अधिक क्रिकेट प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। हालांकि मंडल के अन्य जिलों में यह संख्या अधिक नहीं है। इनमें मैनपुरी में 48 व फिरोजाबाद में 45 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। वहीं, मथुरा जिले में एक भी प्रशिक्षु पंजीकृत नहीं है।

मंडल के दो जिलों में हैं क्रिकेट प्रशिक्षक

आगरा। मंडल में मैनपुरी और फिरोजाबाद ऐसे जिले हैं जहां स्थित स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षक तैनात हैं। मैनपुरी में विभागीय प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह बतौर तैनात हैं। वहीं, फिरोजाबाद अंशकालिक प्रशिक्षक के रूप में निशांत खरे की तैनात हैं। हालांकि इस मामले में आगरा व मथुरा एक जैसे हैं। इन दोनों जिलों में क्रिकेट प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमक रहे आगरा के क्रिकेटर

यह विडंबना ही है जिस खेल में आगरा के सबसे अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं उसी क्रिकेट के उदीयमान प्रशिक्षुओं के लिए उनके शहर में स्थित स्टेडियम में बीते तीन साल से एक अदद प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला, प्रीति डिमरी के अलावा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव व दीप्ति शर्मा (दोनों अर्जुन पुरस्कार विजेता) ने क्रिकेट की शुरुआत एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से की थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर व राहुल चाहर भी इसी शहर से निकले हैं।



प्रशिक्षकों की नियुक्ति खेल निदेशालय के स्तर से की जाती है। बीते वर्ष अंशकालिक प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई थी। हालांकि वह दो माह ही यहां से बदली करवा ले गए। स्टेडियम में संचालित खेलों में क्रिकेट में सबसे अधिक प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में क्रिकेट प्रशिक्षक की नियुक्ति होने की उम्मीद है। -सुनील चंद्र जोशी, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आगरा मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed