{"_id":"5bba182f867a55681767361b","slug":"co-mohsin-khan-transferred-under-pressure-of-former-minister-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता की हनक: पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के दबाव में सीओ मोहसिन खान का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता की हनक: पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के दबाव में सीओ मोहसिन खान का तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने सीओ पिनाहट मोहसिन खान का तबादला सीओ ताज सुरक्षा के पद पर किया है। एसएसपी इसे रूटीन कार्रवाई बता रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसका आदेश पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के दबाव में जारी किया गया है। कारण यह है कि अरिदमन ने मोहसिन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।
वह सीओ पर अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त होने और एससी-एसटी एक्ट के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे थे। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीओ ने पूर्व मंत्री के करीबी लोगों के एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की थी। वो इससे खफा थे।
अरिदमन सिंह बाह के विधायक रहे हैं। पिनाहट बाह क्षेत्र में ही आता है। बाह की मौजूदा विधायक रानी पक्षालिका सिंह अरिदमन सिंह की पत्नी हैं। वहीं मोहसिन खान लगभग 14 महीने से सीओ पिनाहट के पद पर थे। वो इससे पहले सीओ एत्मादपुर रह चुके हैं।

Trending Videos
सीओ की है अच्छी छवि
चार दिन पहले अरिदमन सिंह ने सार्वजनिक रूप से सीओ मोहसिन खान पर आरोप लगाए थे। उन्हें हटाए जाने की मांग भी की थी। तभी से सियासी हलकों में यह चर्चा थी कि उन्हें पिनाहट से हटाया जाएगा या नहीं। पुलिस में मोहसिन खान की छवि एक सुलझे हुए अधिकारी की है।
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि हमने सीओ मोहसिन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, हमारी शिकायत पर ही उसे हटाया गया है। जनता उससे परेशान थी, अभी उसके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तबादला किसी दबाव में नहीं किया गया है। मोहसिन का ट्रांसफर रूटीन प्रक्रिया है। भदरौली में पड़ी डकैती के बाद ही मोहसिन को पिनाहट से हटाने का मन बना लिया था। अब इसका आदेश जारी किया गया है।