फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG and PNG price increase on saturday

महंगाई का दोहरा झटका: सीएनजी तीन, पीएनजी दो रुपये हुई महंगी, आज सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू

Sat, 23 Apr 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। सीएनजी पर तीन रुपये और पीएनजी पर दो रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे पहले 31 मार्च को भी इनके दाम बढ़े थे। आगरा के ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि अब लोगों को 86.53 रुपये प्रति किग्रा से सीएनजी और 47 रुपये एससीएम के भाव से लोगों को मिलेगी। 

विज्ञापन
CNG and PNG price increase on saturday
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी पर तीन रुपये और पीएनजी पर दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार की सुबह छह बजे से नई कीमत लागू होगी। बीते 24 दिन की बात करें तो सीएनजी पर 14.03 रुपये और पीएनजी पर 8.50 रुपये दाम बढ़े हैं। इससे 22 हजार वाहन स्वामियों और 51 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ गया है। 

विज्ञापन


ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि सीएनजी की पहले कीमत 83.53 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसके दाम 86.53 रुपये प्रति किलो हो गई है। पीएनजी की बात करें तो दो रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। इससे पहले 45 रुपये एससीएम थी। बीते महीने 30 मार्च को सीएनजी की कीमत 72.50 रुपये और पीएनजी की कीमत 38.50 रुपये थी।

विज्ञापन

आगरा में 51 हजार परिवारों पर महंगाई की मार

शनिवार की सुबह छह बजे से नई दर लागू हो जाएगी। जिले में 22 हजार से अधिक सीएनजी के वाहन हैं और 24 पंपों से सीएनजी भरवाते हैं। पीएनजी कनेक्शन की बात करें तो 51 हजार परिवारों में कनेक्शन हैं। इस तरह से इन पर महंगी सीएनजी और पीएनजी की मार पड़ेगी। इससे पहले पेट्रोल-डीजल और सिलिंडर के दाम बढ़ ही चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस  22 अप्रैल 31 मार्च  30 मार्च 
सीएनजी  86.53 रुपये 85.53 रुपये 72.50 रुपये
पीएनजी स्लैब-एक 47 रुपये 45.00 रुपये 38.50 रुपये
पीएनजी स्लैब-दो 53.13 रुपये  53.13 रुपये 45.09 रुपये
व्यावसायिक पीएनजी 65 रुपये 61.00 रुपये 57.00 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed