फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO warns health officer if check list is not pasted

Agra News: जांच सूची चस्पा नहीं होने पर सीएमओ ने हेल्थ अफसर को दी चेतावनी

Wed, 27 Dec 2023 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
CMO warns health officer if check list is not pasted
जांच सूची चस्पा नहीं होने पर सीएमओ ने हेल्थ अफसर को दी चेतावनी
विज्ञापन

आशा के टीकाकरण सत्र पर नहीं आने पर कार्यक्रम अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर आशा की शिकायत मिलने पर कार्यक्रम अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर जांचों से संबंधित सूची उपलब्ध न होने पर चेतावनी दी। तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने नगला खुंडे और सलेमपुर का नियमित टीकाकरण स्थल देखा। नगला खुंडे पर सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सलेमपुर गांव में प्राइमरी पाठशाला होने के बावजूद सत्र स्थल एक आशा के घर पर आयोजित किया गया था। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की अगली बार से प्राइमरी पाठशाला या आंगनबाड़ी केंद्र पर ही सत्र आयोजित किया जाए अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यहां एएनएम निधि यादव, आशा मीरा देवी उपस्थित थीं लेकिन आंगनबाड़ी उर्मिला अनुपस्थित थी। जानकारी करने पर बताया गया कि आशा कभी भी बुलाने पर भी सत्र स्थल पर नहीं आती हैं। सीएमओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित आशा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भांति का औचक निरीक्षण किया। यहां पर कम्युनिटी हेल्थ अफसर मिलन कुमार उपस्थित मिले। इनके द्वारा 14 मरीज को उपचारित किया गया था यहां पर होने वाली जांचों की सूची और आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों की सूची चस्पा नहीं पाई गई। इस पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। तीन दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. वीपी सिंह, एसएमओ संजीव कुमार पांडेय, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, स्वास्थ पर्यवेक्षक सचिन कुमार यादव, रोहित कुमार, अजमत खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed