{"_id":"605361778ebc3ecc5f0d0d26","slug":"cmo-firozabad-acmo-tundla-chc-tundla-acmo-dr-sanjeev-kumar-cmo-dr-neeta-kulshreshtha-tundla-news-agr485132242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में सीएचसी टूंडला को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में सीएचसी टूंडला को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन
टूंडला। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बृहस्पितवार को जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में टूंडला सीएचसी को पहला स्थान मिला। इसके लिए अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत वर्ष 2020-21 के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ डॉ. रजनीकांत तथा तृतीय स्थान पर जिला महिला चिकित्सालय फिरोजाबाद डॉ. साधना राठौर रहीं। सभी विजेताओं को सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने पुरस्कृत किया।
अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. फारुख ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रत्येक माह की नौ तारीख को एक विशेष अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएम गुप्ता, नोडल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. फारुख, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम, जिला मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार प्रदीप कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।