{"_id":"630e4932f38ed3183642b1b2","slug":"cmo-expressed-displeasure-on-getting-less-delivery-status-mainpuri-news-agr5451447182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव की स्थिति कम मिलने पर सीएमओ ने प्रकट की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव की स्थिति कम मिलने पर सीएमओ ने प्रकट की नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ्र. पीपी सिंह ने मंगलवार को अर्वन पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रसव की स्थिति कम मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी प्रकट की। पानी की समस्या बताए जाने पर सीएमओ ने तुरंत व्यवस्था के आदेश दिए। वहीं सीएमओ ने सीएचसी सुल्तानगंज के निरीक्षण के दौरान बुखार के मरीजों पर नजर रखने के आदेश दिए।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स मंजू से डिलीवरी के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि इस महीने केवल दो डिलीवरी कराई गई। प्रसव कम होने पर स्टाफ नर्स ने पानी और लाइट की व्यवस्था ना होने की बात कही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तुरंत बाबू को फोन कर तत्काल नया इनवर्टर भेजने के निर्देश दिए।
डॉक्टर अमन श्रीवास्तव से कहा के तत्काल मिस्त्री बुलाकर समर को चेक कराया जाए तुरंत ठीक कराया जाए। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज का निरीक्षण किया यहां पर दो सीएचओ पीएचसी पर बैठ कर विभागीय कार्य कर रहे थे। सीएमओ ने निर्देशित किया आप अपना कार्य अपने सेंटर पर बैठकर करें। डॉक्टर पपेंद्र कुमार एमओआईसी को निर्देशित किया क्षेत्र में आशा एएनएम के माध्यम से बुखार के मरीजों पर पैनी नजर रखी जाए। 12:45 पर पीएचसी बिछवां का निरीक्षण किया साफ सफाई के निर्देश फार्मासिस्ट सरफराज को दिए।