फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO deducted two days salary of ward boy

Agra News: वार्ड बॉय का सीएमओ ने दो दिन का काटा वेतन

Sun, 11 Feb 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
CMO deducted two days salary of ward boy
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने शनिवार को सीएचसी कुचेला क्षेत्र में टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। एक सत्र पर उपकरण नहीं मिले इस पर एएनएम को चेतावनी दी। पीएचसी जसरऊ पर निरीक्षण के दौरान वार्ड बॉय के अनुपस्थित मिलने पर दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने उपकेंद्र नवादा के शिवसिंहपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम शोभा कश्यप, आशा सुषमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनसा देवी और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर लोकेश कुमार उपस्थित थे। 17 बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित था। निरीक्षण के समय सत्र स्थल पर यूरिन की जांच नहीं की जा रही थी और हीमोग्लोबिन की मशीन एएनएम के पास नहीं थी। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आगे से सत्र स्थल पर सभी लॉजिस्टिक्स रखने की निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसरऊ के निरीक्षण किया निरीक्षण के समय डॉक्टर एसपी सिंह उपस्थित मिले उनके द्वारा 18 मरीजों को उपचारित किया गया था । फार्मासिस्ट विनय शुक्ला और अनुपम कुमार लैब असिस्टेंट प्रतिकर अवकाश पर बताए गए। प्रशांत सिंह वार्ड बॉय आउटसोर्स लगातार दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। दो दिनों का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक कुचेला डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह भदौरिया को दिए गए। निरीक्षण के समय श्री संजीव पांडेय डीएमसी यूनिसेफ, रविंद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed