Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi will seek votes for Mulayam's son-in-law

Agra News: मुलायम के दामाद के लिए वोट मांगेंगे सीएम योगी

Mon, 04 Nov 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will seek votes for Mulayam's son-in-law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मैनपुरी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश प्रताप यादव करहल उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हैं। अनुजेश के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 9 नवंबर को वोट मांगेंगे। दरअसल करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। हालांकि अभी सीएम का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब करहल सीट पर उप चुनाव हो रहा है। सपा से अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव मैदान में हैं तो वहीं भाजपा ने मुलायम के दामाद अनुजेश प्रताप को टिकट दिया है। अनुजेश प्रताप को जिताने के लिए भाजपा पूरी ताकत झाेंक रही है। इसी के तहत अब 9 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ करहल विधानसभा क्षेत्र में अनुजेश के लिए वोट मांगेंगे। वे घिरोर में मंडी के पास स्थित मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी न होने के चलते जनसभा को समय तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


चुनाव बढ़ने के चलते टल सकती है जनसभा
सीएम योगी ने उप चुनाव वाली सभी नौ विधानसभा सीटों का तीन दिन में दौरा करने का निर्णय लिया था। इसके लिए तारीखें भी तय हो गई थीं। इसी बीच सोमवार को चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के आग्रह पर 13 नवंबर को होने वाला मतदान टाल दिया है। अब 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सीएम योगी की जनसभा भी टल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 9 नवंबर को उनके आगमन की तैयारी है। हालांकि अब तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। कार्यक्रम जारी होते ही जनसभा का समय भी बता दिया जाएगा।
-राहुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed