फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi will inaugurate underground excavation of metro in Agra and will take stock of preparations for G-20

Agra: मेट्रो की भूमिगत खुदाई का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, जी-20 की तैयारियों का लेंगे जायजा

Sun, 05 Feb 2023 10:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 10:10 AM IST
सार

आगरा में मेट्रो निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। यहां वह आगरा किला के सामने भूमिगत स्टेशन की टनल बोरिंग मशीन से खुदाई कार्य की शुरूआत करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate underground excavation of metro in Agra and will take stock of preparations for G-20
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा पहुंचेंगे। यहां वह यूपी मेट्रो कॉर्पोरेशन के आगरा किला के सामने भूमिगत स्टेशन की टनल बोरिंग मशीन से खुदाई के कार्यों की शुरूआत करेंगे। वह दोपहर 3 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से आगरा किला के सामने मेट्रो साइट पर 3.30 बजे पहुंचेंगे। यहां एक घंटे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें वह टनल बोरिंग मशीन को बटन दबाकर चालू करेंगे। शाम को 4.40 बजे वह राजकीय वायुयान से दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने वीआईपी रूट का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगरा आने से पहले शनिवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीएम नवनीत सिंह चहल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने वीआईपी रूट का निरीक्षण किया। जी-20 की तैयारियों को देखा। ईदगाह रेलवे पुल पर मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम किया गया। खेरिया हवाई अड्डे पर उतरकर मुख्यमंत्री इसी रास्ते से आगरा किला पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जी-20 के कार्यों का जायजा भी लेंगे। हालांकि इसके लिए कोई बैठक और समय तय नहीं किया गया है, लेकिन वह एयरपोर्ट से आगरा किला के बीच के कार्य को कार में बैठकर ही देखेंगे। इसी रूट से 11-12 फरवरी को जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किले पर लगाई लाल पत्थर की जालियां

आगरा किला पर मेट्रो के काम के लिए आ रहे मुख्यमंत्री को टॉयलेट ब्लॉक और नालों की गंदगी नजर न आए, इसलिए स्मार्ट सिटी के पब्लिक टॉयलेट के चारों ओर लाल पत्थर की जालियों को लगाया गया है, वहीं मंटोला नाले को ढकने के लिए सड़क किनारे 12 फुट ऊंचाई तक पत्थर की जालियां लगाई जा रही हैं। ताकि यमुना नदी में गिर रहा मंटोला नाला और उसकी गंदगी नजर न आए। दिन भर आगरा किले के पास सफाई कार्य जारी रहा। रामलीला मैदान के पास आगरा किला की पार्किंग में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed