फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi inaugurated Shri Krishna Janmotsav 2024

Mathura: सीएम योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ, बोले- इस धरती पर सनातन के अलावा कोई धर्म नहीं

Sun, 25 Aug 2024 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकार किया। शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 
 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated Shri Krishna Janmotsav 2024
सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकार किया। सीएम योगी पांचजन्य प्रेक्षागृह पहुंचे। यहां उन्होंने बरसाना रोप-वे, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण, मथुरा वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण सहित 596 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही 381 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


पूरे विश्व में केवल एक ही धर्म है और वह सनातन- सीएम योगी

मथुरा के पाञ्चजन्य प्रेक्षाग्रह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे विश्व में केवल एक ही धर्म है और वह सनातन है। इस देश का ही नहीं, बल्कि पूरी धरती का धर्म सनातन है। उन्होंने संत समाज से आह्वान किया कि समाज को जोड़ें। जरा सी भी भूल समाज को बांट सकती है। बांग्लादेश में जो हुआ वह सबके सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत समाज को एकजुट करना होगा

वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर मठ उपासना साधना पूजा पद्धति को जीवित रखना है तो संत समाज को एकजुट करना होगा। मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव की पूर्व संध्या पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सनातन धर्म की ही खासियत है कि यह युगों-युगों से चला रहा है । कृष्ण तो द्वापर में थे, जिनका जन्मदिवस आज हम मनाने आए हैं। उससे पहले भी त्रेता युग रहा क्या कोई और धर्म है जो यह बता सकता है कि वह इतना पुराना हो। विकसित भारत के साथ हमें विरासत को भी आगे बढ़ना होगा। 

विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं

बांग्लादेश पर बोलते उन्होंने कहा कि हिंदू सुरक्षित नहीं है, जो वहां हो रहा है वह सब देख रहे हैं। याद कीजिए कि 1947 से पहले बांग्लादेश भी भारत का ही हिस्सा था। विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि बांग्लादेश पर सबके मुंह बंद है, क्योंकि सबवोट बैंक है, जो फिलिस्तीन पर बोलते थे वह बांग्लादेश पर चुप बैठे हैं। उन्होंने हेमा मालिनी को मथुरा से तीसरी बार सांसद बताने पर आभार जताया और कहा कि वह इसका ऋण चुकाने के लिए ही मथुरा आए हैं और विकास के जरिए इसका ऋण चुकाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने यहां से 10.67 अब की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पद्मिनी कोल्हापुरी की भजन एल्बम का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed