फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi in Agra today; will address a gathering

Agra News: सीएम योगी आज आगरा में, सभा को करेंगे संबोधित

Fri, 16 Oct 2026 03:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi in Agra today; will address a gathering
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा के दौरे पर आएंगे। उनके आगमन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सीएम सुबह 11:10 बजे आगरा के खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सड़क मार्ग से ताज ईस्ट गेट रोड स्थित निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम पहुंचेंगे। म्यूजियम के निर्माण कार्यों और प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहां से टाटा ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वहां से सीएम फतेहाबाद के दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचेंगे। परिजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed