{"_id":"6892d4d6fc18a0655807cbf0","slug":"cm-yogi-gave-instructions-broken-roads-are-causing-pain-to-people-get-the-repairs-done-by-the-contractors-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने दिए निर्देश, टूटी सड़कें दे रही लोगों को दर्द...ठेकेदारों से गारंटी सीमा में कराएं मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने दिए निर्देश, टूटी सड़कें दे रही लोगों को दर्द...ठेकेदारों से गारंटी सीमा में कराएं मरम्मत
Wed, 06 Aug 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:36 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दाैरान प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि ठेकेदारों से गारंटी सीमा में सड़कों की मरम्मत कराई जाए। अधिकारियों से कहा क कि प्राथमिकता के आधार पर जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : up government
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के बाद आगरा समेत प्रदेशभर में टूटी सड़कों से लोगों को हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं। सीएम ने मंगलवार को आगरा में मंडलायुक्त कार्यालय में मंडल के विधायकों व मंत्रियों के साथ हुई बैठक के दौरान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और नगर विकास को निर्माण कराने वाले ठेकेदारों से गारंटी सीमा के तहत सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि जो ठेकेदार ठीक से काम न करें, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। जर्जर सड़कों का सर्वे कराकर बारिश के बाद उन्हें गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू करें। इससे पहले सीएम ने आगरा हाईवे पर आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम मंगलवार दोपहर आगरा पहुंचे। मंडलभर में चल रहे लोक निर्माण, पर्यटन, नगर विकास तथा धर्मार्थ कार्य विभागों के निर्माण कार्यों की कार्ययोजना एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात तथा प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य ने आगरा मंडल में प्रस्तावित, स्वीकृत, प्रगतिशील कार्यों तथा सांसदों, एमएलए व एमएलसी की ओर से दिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी।
सीएम ने सड़क, पुल, फ्लाईओवर, बाईपास तथा इंटर स्टेट बार्डर कनेक्टिविटी आदि कार्यों को वरीयता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर समय से स्वीकृति कराने व काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सड़कों, राजमार्गों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने, सघन आबादी व भारी ट्रैफिक क्षेत्रों में फ्लाईओवर व बाईपास के प्रस्ताव बनाने, चंबल, यमुना, उटंगन, पार्वती आदि नदियों पर जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर बड़े व छोटे पुल तथा पांटून पुल का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
मंदिर मार्गों का प्राथमिकता से कराएं निर्माण
बैठक के दाैरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंडल में पर्यटन विकास के लिए 590 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें 379 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। 92 परियोजनाएं पूर्ण हैं तथा 68 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ कार्य विभाग को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर सभी प्रमुख शहरी व ग्रामीण मंदिरों के संपर्क मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दाैरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंडल में पर्यटन विकास के लिए 590 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें 379 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। 92 परियोजनाएं पूर्ण हैं तथा 68 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ कार्य विभाग को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर सभी प्रमुख शहरी व ग्रामीण मंदिरों के संपर्क मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने के निर्देश दिए।