फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Can Inspect Work Of Smart City After Pm Modi Laying Foundation Stone For Metro

Agra Metro: पीएम मोदी के आधारशिला कार्यक्रम के लिए आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Can Inspect Work Of Smart City After Pm Modi Laying Foundation Stone For Metro
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए सात दिसंबर को आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इस संभावना पर स्मार्ट सिटी के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिस पीएसी ग्राउंड पर मेट्रो की आधारशिला रखी जाएगी, उसके बाहर भी स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है।
विज्ञापन



गुरुवार से पीएसी मैदान में शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गईं। प्रशासन व मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों ने पीएसी मैदान का मुआयना किया। यहां बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। सात दिसंबर को स्क्रीन से पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस दौरान आगरा में मुख्यमंत्री डिपो निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


संबंधित खबरः Agra Metro: सात दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास, कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ हेक्टेयर में बैरिकेडिंग

फर्म लीसा इंजीनियर्स ने पीएसी मैदान में डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई है। यहीं वर्चुअल रूप से पीएम स्क्रीन पर बटन दबाएंगे और मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट की विधिवत शुरुआत करेंगे। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने मैदान में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। यूपीएमआरसी के अफसरों ने आगरा में पहले ही डेरा डाल लिया है।


डिपो में होगी धुलाई व मरम्मत
डिपो में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर तक चलने वाली मेट्रो के कोचों की धुलाई होगी। यहां कोचों की मरम्मत, सफाई के अलावा
मेट्रो स्टाफ के कार्यालय व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed