फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Adityanath Will Reach Barsana Holi 2020 Police High Alert

लड्डू और लठामार होली के लिए पुलिस ने संभाली कमान, मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा चौकस

Tue, 03 Mar 2020 09:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Will Reach Barsana Holi 2020 Police High Alert
सीएम के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे डीएम और एसएसपी मथुरा - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की लड्डू होली में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। होली पर उमड़ने वाली राधारानी के भक्तों की भीड़ और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चौकस इंतजाम किए गए हैं। तीन जोन की सुरक्षा की कमान एएसपी-एडीएम के हाथों में सौंपी गई है, वहीं नौ सेक्टरों की कमान एसडीएम और डिप्टी एसपी संभालेंगे। 
विज्ञापन


बरसाना में तीन मार्च को लड्डू और चार मार्च को लठामार होली होगी। इन दो दिनों की सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। आगरा और अलीगढ़ जोन से फोर्स ने सोमवार को मोर्चा संभाल लिया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने फोर्स को ब्रीफ करके सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएंगी नजरें
घुड़सवार पुलिस, साधा वर्दी में पुलिस, खुफिया विभाग, डॉग स्क्वैड, बम निरोधक दस्ता पूरी निगाहबानी रखेगी, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से श्रद्धालुओं की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स तैनात
एएसपी-6, सीओ-18, इंस्पेक्टर-50, एसआई-250, मुख्य आरक्षी-250, आरक्षी-800, महिला एसआई-50, महिला आरक्षी-150, टीआई(ट्रैफिक इंस्पेक्टर), टीएसआई-30, ट्रैफिक मुख्य आरक्षी/आरक्षी-100, घुड़सवार पुलिस-8, चार कंपनी पीएसी (पुलिस विभाग के आंकड़े) 

श्रद्धालुओं से करें अच्छा व्यवहार: एसएसपी
लड्डू होली और लठामार होली के लिए फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिसकर्मियों को सतर्क और सजग रहने के साथ ही राधारानी के भक्तों से अच्छा व्यवहार के कहा गया है। लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। -डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed