फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath Will address the rally in etah

सपा का गढ़ रहे एटा में ढाई घंटे रहेंगे सीएम योगी, सैनिक पड़ाव मैदान में करेंगे जनसभा

Mon, 25 Feb 2019 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Will address the rally in etah
सैनिक पड़ाव मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे सीएम योगी
सपा का गढ़ रहे एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के समय को लेकर संशय खत्म नहीं हो रहा है। लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो सीएम एटा में करीब ढाई घंटे रहेंगे। वह दो बजकर 30 मिनट पर यहां आ जाएंगे और करीब पांच बजे वापसी करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। डीएम व एसएसपी ने रविवार को भी कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा दिन भर बैठकों का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन


लग गईं कुर्सी, सज गया पांडाल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव पर पांडाल सजकर तैयार हो गया है। कुर्सियां लग गईं हैं। करीब 20 हजार से अधिक लोगों का इंतजाम किया जा रहा है। पार्किंग के लिए दोहरी व्यवस्था की गई है। एक पार्किंग वीआईपी लोगों के लिए रहेगी वहीं दूसरी आमजन के लिए। आमजन की पार्किंग जीटी रोड पर जबकि वीआईपी पार्किंग शिकोहाबाद रोड की तरफ बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड पर नहीं घुस पाएंगे जानवर

CM Yogi Adityanath Will address the rally in etah
मैदान में किया गया पानी का छिड़काव
अक्सर सीएम या वीआईपी कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर जानवरों के आने की शिकायत रहती है। इसके चलते ही प्रशासन ने इस बार हेलीपैड ही नहीं पूरे ग्राउंड पर बल्लियां लगाने के साथ ही जाली भी लगवाई हैं। जिससे किसी भी तरह जानवर अंदर न आ सकें।

मिट्टी उड़ी तो खैर नहीं

कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ मिट्टी ही है। इसके चलते अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पानी का छिड़काव होता रहे। सीएम के आने से एक घंटे पहले भी स्प्रिंकलर के द्वारा छिड़काव किया जाएगा। वहीं रविवार को भी पूरे दिन पानी के छिड़काव के बाद रोलर से मिट्टी दबाने का कार्य चलता रहा। निरीक्षण पर आए डीआईजी और कमिश्नर ने भी सख्त निर्देश दिए थे कि कार्यक्रम के दौरान मिट्टी नहीं उड़नी चाहिए।

26 को बंद रहेंगे प्रमुख मार्ग

मंगलवार को सीएम योगी जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके चलते फर्रुखाबाद से एटा आने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा। यहां से आने वाले वाहन अलीगंज से पटियाली, पटियाली से अलीगढ़ होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। इसके अलावा अलीगंज से आगरा जाने वाला ट्रैफिक भी बंद रहेगा। इस ट्रेफिक को बागवाला करतला चौराहे से आसपुर सकीट होते हुए शिकोहाबाद रोड से होते हुए आगरा की ओर निकाला जाएगा।

मंच से 50 फुट दूर होगी जनता

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए जर्मन हैंगर तकनीक का 2800 वर्ग फुट का पांडाल तैयार किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 40 फिट की डी बनाई गई है। इसके बाद मीडिया कर्मियों को स्थान मिलेगा। इसके बाद जनता के लिए कुर्सिंया लगाईं गईं हैं। वहीं मंच को भी विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। मंच पर गिने चुने लोग ही पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed