फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022 cm yogi adityanath in agra: CM Yogi Adityanath will address public meeting in Agra

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आज आगरा में, तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Mon, 31 Jan 2022 09:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 09:53 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में उतार दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में जनसंपर्क और सभाएं करेंगे। 

विज्ञापन
up election 2022 cm yogi adityanath in agra: CM Yogi Adityanath will address public meeting in Agra
UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वह किरावली, शमसाबाद और आंवलखेड़ा में मतदाताओं को रिझाने के लिए छोटी सभाएं करेंगे। मतदाताओं से संवाद के अलावा वह घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। 

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 10 फरवरी को जिले की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में आगरा तीन विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे लखनऊ से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से पहले किरावली जाएंगे। रघुनाथ महाविद्यालय में हेलीपैड बनाया गया है। 
विज्ञापन

यहां होगी मुख्यमंत्री की सभा 
मुख्यमंत्री योगी किरावली के रामवीर क्रीड़ा स्थल पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के मतदाताओं की छोटी सभा करेंगे। भाजपा द्वारा आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में शामिल होंगे। फिर दोपहर 1.15 से 2.15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में भी करेंगे सभा 
जिला प्रशासन के मुताबिक दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर शमसाबाद स्थित जीआर कॉस्मिक स्कूल में उतरेगा। यहां फतेहाबाद क्षेत्र से प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार सभा होगी। मतदाताओं से संवाद होगा। चार बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से एत्मादपुर क्षेत्र के आंवलखेड़ा में जाएंगे। आंवलखेड़ा बाजार के पास मैदान में मुख्यमंत्री की सभा होगी। सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन रविवार रात तक तैयारियों में जुटा रहा।

रविवार को स्मृति ईरानी ने मांगे वोट 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। ईरानी ने खतैना स्थित जगन्नाथ कॉलोनी में लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को जिताने की अपील की। पोस्टर बांटे और लोगों से बातचीत की। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed