फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Adityanath to visit Agra today

मुख्यमंत्री योगी आज ताजनगरी में करेंगे योजनाओं की समीक्षा, यह है पूरा कार्यक्रम

Fri, 04 Jan 2019 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath to visit Agra today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा शहर में हैं। वो सिविल एन्क्लेव, ताज बैराज, गंगाजल, सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल, आगरा-बरेली फोरलेन हाईवे आदि योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कुछ योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जनवरी को आगरा का दौरान करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 5100 करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले शहर के लिए वो कई नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ब्रज में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नौ जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान पर जनसभा करने आ रहे हैं। अपने संबोधन से पहले वह शहर को कई सौगातें देंगे। इन्हीं की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे आगरा पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद खेरिया सिविल एयरपोर्ट के भौतिक निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय में पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 


इनमें से तमाम वह योजनाएं हैं, जिनका 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में मोदी ने नवंबर 2013 की जनसभा के दौरान एलान किया था। गुरुवार को योजनाओं से जुड़े संबंधित विभाग प्रगति आख्या तैयार करने में जुटे रहे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- 1.55 पर खेरिया हवाई अड्डा पर आगमन।
- 2.30 बजे से 3.30 बजे तक स्थलीय निरीक्षण।
- 3.30 बजे से 4.40 बजे तक बैठक कमिश्नरी।
- 4.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed