फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath Second day of Etah visit

फर्जी शिक्षक मामले पर बोले मुख्यमंत्री- सात जिलों में हो रही है जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 23 Jul 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Mon, 23 Jul 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Second day of Etah visit
एटा में पत्रकार वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय एटा दौरे के दौरान सोमवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपने ही बुने जाल में फंस गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का नकारात्मक राजनीति का चेहरा पूरे देश की जनता ने देख लिया है। कांग्रेस अपने बनाए जाल में फंसकर चारों खाने चित्त हो गई है। 
विज्ञापन


2019 में देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस को फिर से मात खानी पड़ेगी। सीएम ने प्रदेश में सामने आ रहे फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति के मामले पर सपा को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी शिक्षकों को एसटीएफ ने पकड़ा है। साथ ही सरकार एसआइटी से ऐसे मामलों में सात जिलों की जांच करा रही है। जिसमें एटा भी शामिल है। एसआइटी की जांच रिपोर्ट के बाद पिछली सरकारों में फर्जी नियुक्ति पाने वाले और उनके षडयंत्रकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

सीएम ने देवरिया में प्राथमिक विद्यालय को आदर्श इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय किए जाने पर कहा कि ऐसी शरारत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेसिक स्कूलों की परंपरागत पहचान कायम रहेगी, न कि किसी जाति, मजहब और मत के आधार पर। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा में विकास के बड़े कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही वे मेडिकल कालेज, बाइपास और सोरों को पर्यटन स्थल बनाने की योजना की आधार शिला रखने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed