फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath performed worship at Shri Krishna Janmasthan before Jan Vishwas Yatra in Mathura

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने किया जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ

Mon, 20 Dec 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Dec 2021 12:26 AM IST
सार

पौने पांच साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 19वीं बार श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। उन्होंने रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के बाद जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed worship at Shri Krishna Janmasthan before Jan Vishwas Yatra in Mathura
सीएम योगी ने जन विश्वास यात्रा को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार मथुरा से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाविद्या कालोनी स्थित रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को 19वीं बार आया हूं। आज का दिन गोवा मुक्ति का दिवस है। क्रांतिकारियों का दिन भी है। ब्रज के पूज्य संतों के आशीर्वाद से यहां कुंभ करने का अवसर मिला। तब भी यहां आया। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है, जहां का कण−कण पूज्य है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी दोपहर करीब एक बजे वृंदावन में बने हेलीपैड पर पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्धविकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत कई विधायकों ने उनका स्वागत किया। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी अचानक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच गए। जन्मस्थान का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। यहां सीएम योगी ने भागवत भवन, गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


विपक्षी दलों पर बरसे योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले काशी, अयोध्या और मथुरा का नाम लेने से विपक्षी डरते थे। केवल टोपी पहनने की होड़ लगी रहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महादेव की पूजा के बाद श्रमिकों का सम्मान किया। दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। इससे पहले किसी पीएम ने यह नहीं किया। प्रधानमंत्री स्वच्छता कर्मियों के पैर धोकर सम्मान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने जो कहा वो पूरा किया। भेदभाव नहीं किया। सभी को विद्युत कनेक्शन दिए। विकास सबका, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। विधवा महिला व वृद्धावस्था को पेंशन एक हजार रुपये किया। गरीबों को निशुल्क राशन दिया। मुख्यमंत्री ने जनसभा के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

CM Yogi Adityanath performed worship at Shri Krishna Janmasthan before Jan Vishwas Yatra in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
19वीं बार मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी पौने पांच साल के कार्यकाल में यहां 19वीं बार पहुंचे हैं। 2021 की बात करें तो पहली बार वैष्णव कुंभ मेला की शुरुआत पर मथुरा आए थे। इसके बाद वह कोरोना काल में अस्पतालों की स्थिति जानने मथुरा आए थे। मुख्यमंत्री का तीसरा मथुरा दौरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था। 

इसके बाद उन्होंने 10 नबंवर से आयोजित ब्रज रज उत्सव में सहभागिता की। आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री ने मांट में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 196 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अब 19 दिसंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री मथुरा आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed