फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Children Death Due to Fever CM Yogi Adityanath: cm yogi adityanath ordered an inquiry in the death of children

फिरोजाबाद: बुखार से 32 बच्चों की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 31 Aug 2021 03:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 03:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीमार बच्चों और तीमारदारों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। 

विज्ञापन
Firozabad Children Death Due to Fever CM Yogi Adityanath: cm yogi adityanath ordered an inquiry in the death of children
फिरोजाबाद: सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले। उन्होंने कई बीमार बच्चों को दुलारा और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद अफसरों के साथ बैठक कर बदइंतजामियों पर नाराजगी जाहिर की। बैठक के बाद वह सुदामा नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुखार से 32 बच्चों और सात वयस्कों की मौत हुई है। इसकी विस्तृत जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाएगई। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर 1:15 पर पुलिस लाइन में उतरा। यहां से वह सीधे मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ितों के लिए बनाए गए दो सौ पलंग के वार्ड में पहुंचे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन भी थे। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उपचार करने वाले डॉ.एलके गुप्ता से दवाओं के बारे में जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Firozabad Children Death Due to Fever CM Yogi Adityanath: cm yogi adityanath ordered an inquiry in the death of children
मृतकों के परिजनों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अभाव से बढ़ी बीमारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू का संदिग्ध मामला 18 अगस्त को सामने आया था। जानकारी के अभाव में लोग प्राइवेट उपचार कराते रहे। जानकारी होते ही फ्रेश वार्ड यहां बनाया गया। मेडिकल कॉलेज में तीन मौत हुई है इसमें दो ब्रॉड डेड थे। निजी अस्पताल और घरों में 32 बच्चों व सात वयस्कों की मौत हुई है। मेडिकल एजुकेशन एवं लखनऊ से सर्विलांस की टीम भेजकर जांच करा रहे हैं। 

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मैनपॉवर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बेहतर उपचार के क्या इंतजाम हो सकते हैं वह किए जाएंगे। मौतों में किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जमीनी स्तर पर जांच कराके जवाबदेही तय की जाएगी। 

मृतक कृष्णा के परिजनों को दी सांत्वना
छह अगस्त को डेंगू बुखार के कारण दम तोड़ने वाले मासूम कृष्णा के पिता पुष्पेंद्र से मुख्यमंत्री योगी ने करीब पांच मिनट तक बातचीत की। उन्होंने पुष्पेंद्र को सांत्वना देते हुये अन्य परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। सभी के स्वास्थ्य की जांच के लिये मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।

Firozabad Children Death Due to Fever CM Yogi Adityanath: cm yogi adityanath ordered an inquiry in the death of children
सीएम योगी ने जाना मरीजों का हाल - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे तक जिले में रहे मुख्यमंत्री 
-1.10 बजे दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला पुलिस लाइन में उतरा। 
-1.33 बजे मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज में सौ शैय्या वार्ड में पहुंचे। 
-2.38 बजे तक मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज प्रांगण में रहे। 
-2.49 बजे मुख्यमंत्री सुदामानगर में पहुंचे,मृतकों के परिजनों से मिले।
-3.10 बजे पुलिस लाइन से मथुरा के लिए रवाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed