फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath may surprise inspection in Agra and Mathura

'आगरा-मथुरा में किसी भी दिन आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं अफसर’

Fri, 18 Dec 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath may surprise inspection in Agra and Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी दिन आगरा और मथुरा में औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराया जाए। अधिकारी इनका निरीक्षण करते रहे। गोशालाओं में भी जाएं, वहां गोवंश को ठंड से बचाने का इंतजाम करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अगर निर्माण कार्य में कोई अड़चन आ रही है तो वे संबंधित डीएम से संपर्क कर उसे दूर कराएं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गुरुवार को कैंप ऑफिस से वर्चुअल एप के माध्यम से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 50 लाख से 50 करोड़ रुपये तक लागत के निर्माण कार्यों समीक्षा की। मंडल में 80 परियोजनाएं हैं। इन्हें समय पर पूर्ण कराने व निगरानी के लिए मंडलायुक्त ने प्रत्येक जिले में विभिन्न विभागों के अफसर नामित किए थे। 30 से अधिक अफसरों ने प्रगति नहीं बताई। ऐसे में संबंधित जिलों के डीएम के लिए लापरवाह अफसरों से स्पष्टीकरण और तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर इनका वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मथुरा और फिरोजाबाद के अफसरों ने नहीं किया विकास कार्यों का निरीक्षण
50 करोड़ लागत की 30 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। अफसरों ने लापरवाही की है। न रिपोर्ट भेजीं, न निरीक्षण किए। परियोजनाओं के लिए नामित अफसरों से उनकी लापरवाही पर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा जाए। ये निर्देश आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के डीएम को मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा के बाद दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण व स्वास्थ्य योजनाओं में मथुरा और फिरोजाबाद की खराब प्रगति पर आयुक्त नाराज हुए। उन्होंने डीएम से 15 दिन में अधूरे कार्यों पर रिपोर्ट मांगी है। टीकाकरण और आशाओं के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधि करें गुणवत्ता की जांच
मंडलायुक्त ने आगरा अमृत योजना में जल निगम मुख्य अभियंता से कहा कार्यों की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को शामिल किया जाए। गुणवत्ता व निर्माण कार्यों में जनप्रतिनिधियों से जांच कराई जाए।

नहरों में टेल तक पहुंचाएं पानी
नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायतों पर मंडलायुक्त ने सिंचाई अधीक्षण अभियंता से जवाब मांगा। किसानों को सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

लंबित राजस्व वादों का कराएं जल्द निस्तारण
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार सुबह राजस्व प्रगति की समीक्षा में सभी जिलों के डीएम को स्टांप व अन्य राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कोई वाद लंबित न रहे। अवैध कब्जों एवं खनन पर प्रभावी रोकथाम की जाए। सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों में व्यवस्थाओं के साथ निराश्रितों के लिए कंबल वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed