{"_id":"5d6e936f8ebc3e93bb4c4f54","slug":"cm-yogi-adityanath-may-discuss-on-crime-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में आत्मदाह और शिशु सदन के बच्चों की मौत पर अफसरों से सवाल करेंगे मुख्यमंत्री!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में आत्मदाह और शिशु सदन के बच्चों की मौत पर अफसरों से सवाल करेंगे मुख्यमंत्री!
Wed, 04 Sep 2019 07:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Sep 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा में हैं। हालांकि उनका कार्यक्रम प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा का है लेकिन माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था पर भी चर्चा होगी।
सुरीर कोतवाली में जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना प्रदेश भर में गूंज रही है। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है। जोगेंद्र की तो मौत हो गई जबकि चंद्रवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
वहीं, शिशु सदन में दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि दस से ज्यादा बीमार हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अफसरों से इन दोनों मामलों के बारे में भी पूछेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कोतवाली में आत्मदाह करने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से बोला था मैं मर जाऊंगा, चाचा को बताई यह बात
मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली में 28 अगस्त को सुरीरकलां निवासी जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने कोतवाली में जाकर खुद को आग लगा ली थी। दबंगों के खिलाफ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से यह लोग परेशान थे। अफसरों के दरवाजे भी इन दोनों ने खटखटाए मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Trending Videos
दबंग लगातार इनके साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों साठ फीसदी से भी ज्यादा जल गए थे। जोगेंद्र की मौत हो गई जबकि चंद्रवती दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। दो दिन पहले एक ऑडियो भी वायरल हुई है जिसमें जोगेंद्र कह रहा था कि पुलिस वाले बार-बार उसे कोतवाली से भगा देते थे। उसकी एक बार भी नहीं सुनी गई।
ये भी पढ़ें: जोगेंद्र के बेटे ने कहा, दबाव बनाकर लिखवाया गया मुकदमा, रिश्तेदारों पर भी दबाव बना रही थाना पुलिस
अब जोगेंद्र की मौत के बाद मामला गर्मा रहा है। सियासी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। अफसरों को लग रहा है कि योगी इस मुद्दे पर अफसरों से जानकारी जरूर करेंगे।
वहीं, शिशु सदन में 29 अगस्त को डायरिया फैल जाने से दो बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 12 बीमार हो गए थे। बच्चों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
वहीं, शिशु सदन में किस तरह बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था यह भी अफसरों के सामने आया। बाल आयोग की टीम ने भी निरीक्षण किया। आयोग के चेयरमैन विशेष गुप्ता ने यहां भारी गोलमाल पकड़ा था। बच्चों को खराब बोतलों में दूध किया जा रहा था। डाइट के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा था।