फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Self Immolation BY Father Son Said Police Crate Pressure Mathura News

कोतवाली में आत्मदाहः दोषियों को बचाने में जुटी 'पुलिस', बेटा बोला पिता की मौत के बाद बना रहे दबाव

Tue, 03 Sep 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Sep 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Self Immolation BY Father Son Said Police Crate Pressure Mathura News
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सुरीर कोतवाली कांड में फंस रहे पुलिस वालों को बचाने के लिए अधिकारी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जोगेंद्र के बेटे से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया कि उसके मां-बाप को इन लोगों ने जलाया था। अब जोगेंद्र के बेटे ने कह दिया कि पुलिस वालों ने दबाव बनाया था।
विज्ञापन


जोगेंद्र का जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें भी वह कह रहा है कि रिश्तेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। सुरीर कोतवाली कांड में इंस्पेक्टर अनूप सरोज, दरोगा दीपक नागर और सुनील कुमार सिंह के खिलाफ सीआरपीसी 166 ए (सी) के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन पुलिस ने अभी तक इनके खिलाफ कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  कोतवाली में आत्मदाह करने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से बोला था मैं मर जाऊंगा, चाचा को बताई यह बात  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के नाम पर भी केवल खानापूरी हो रही है। जबकि डीजीपी तक कह चुके हैं कि इंस्पेक्टर और दरोगा पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। लेकिन इनके खिलाफ विभागीय अधिकारी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि जांच चल रही है। लेकिन जांच कब तक चलेगी यह कोई बताने वाला नहीं है। एडीजी अजय आनंद का कहना है कि मथुरा के एसपी सिटी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक जांच रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed