फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath came to Mathura for the 26th time in five and a half years

Janmashtami 2022: साढ़े पांच साल में 26वीं बार मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया पूजन

Sat, 20 Aug 2022 11:37 AM IST
मुकेश कुमार एसएस अवस्थी, अमर उजाला मथुरा
एसएस अवस्थी, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवत में राधाकृष्ण की पूजा कर आरती उतारी। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath came to Mathura for the 26th time in five and a half years
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान श्रीकृष्ण से प्रेम किसी से छिपा नहीं है। जब भी मौका मिलता है तो वह मथुरा आते हैं। यही कारण है कि साढे़ पांच साल के कार्यकाल में सीएम योगी मथुरा में 26वीं बार आए हैं। कभी वह विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण के लिए तो कभी श्रीबांकेबिहारी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, राधा रानी समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। उनके इस कृष्ण प्रेम के साथ ही अयोध्या के बाद अबकी बारी मथुरा कहीं न कहीं उद्देश्य छिपा रहता है। वह यहां के संतों से मिलना नहीं भूलते हैं। इस बार भी जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचकर कान्हा के दर्शन किए। 

विज्ञापन


दरअसल, जिस तरह से अयोध्या का विकास किया गया है, उसी तर्ज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मथुरा का भी विकास चाहते हैं। यही कारण रहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उपाध्यक्ष के तौर पर शैलजाकांत मिश्र को जिम्मेदारी दे रखी है। मथुरा में जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनका सबका विकास किया जा रहा है। किसी का सौंदर्यीकरण चल रहा है तो किसी का नए सिरे से काम चल रहा है।

विज्ञापन

विकास में खर्च किए जाने हैं 20 हजार करोड़

परिषद के उपाध्यक्ष शैलकांत मिश्र का कहना है कि प्रदेश व केंद्र सरकारी आने वाले करीब चार साल में मथुरा में 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए पांच हजार करोड़ की खर्च करने की घोषणा की है। सर्वे व टेंडर का काम हो चुका है। इसी तरह केंद्र सरकार ही मथुरा से वृंदावन के बीच लाइट मेट्रो पर शीघ्र काम शुरू होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं यहां के सभी धार्मिक स्थलों को रिंग रोड से जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे करोड़ों रुपये खर्च करेगा। अन्य योजनाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

मथुरा में पहला कॉरिडोर भी बनेगा

बनारस की तर्ज पर मथुरा में भी श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक जाने के लिए कॉरिडोर पर मंथन चल रहा है। इसके लिए सर्वे भी हो चुका है और यमुना एक्सप्रेसवे के राया इंटरचेंज से वृंदावन श्रीबांबिहारी मंदिर तक कॉरिडोर बनना है। ऐसा होने से श्रृद्धालुओं को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही यमुना प्राधिकरण भी एक नया शहर वृंदावन के पास बसाने पर काम कर रहा है। प्राधिकरण सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसकी डीपीआर तैयार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed