फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath announced relief fund for storm victims in agra

आगरा में आंधी-बारिश से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

Sat, 30 May 2020 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 04:13 PM IST
सार

  • 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई थी आंधी
  • कई मकान ढहे, बच्ची सहित तीन की हुई थी मौत, 25 घायल

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced relief fund for storm victims in agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में शुक्रवार शाम का आए आंधी-तूफान से भयंकर तबाही हुई। बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर शोक व्यक्त करते हुए आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये राहत राशि की घोषणा की। जनपद में हुई तबाही का आंकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजने के आदेश जिलाधिकारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये मिलेंगे। सभी एसडीएम से तहसील स्तर पर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान फतेहाबाद व सदर तहसील क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन



डीएम आवास में टूटे पेड़

शहर से लेकर देहात तक तूफान से बुरी तरह जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। डीएम आवास के बाहर नीम का 70 साल पुराने पेड़ की डाल टूट कर हाईटेंशन लाइन पर जा गिरी। इससे पूरे इलाके में विधुत आपूर्ति ठप हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास के अंदर भी आठ पेड़ टूट गए। डीएम कंपाउंड के पीछे बने कर्मचारी आवासों में भी भारी नुकसान हुआ। यहां 20 घंटे बाद शनिवार शाम चार बजे तक विधुत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। पूरा इलाका रातभर अंधेरे में डूबा रहा। 

ताजमहल में भी हुआ नुकसान

आंधी से मोहब्बत की मिसाल ताजमहल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी से मुख्य मकबरे के पीछे यमुना की तरफ की पत्थर की जालीदार रेलिंग गिर गई। पूर्वी व पश्चिमी गेट पर प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर मशीन, फाइबर की छत, ऑटोमेटिक गेट ध्वस्त हो गए। स्मारक के अंदर भी कई पत्थर गिरे हैं।  

तहसील में उखड़ गए टिन शेड

सदर तहसील में वकीलों की सीटों पर पड़े टिन शेड, होर्डिंग तेज आंधी में उखड़ गए। कई छोटे पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। बिचपुरी, अकोला क्षेत्र में भी भारी नुकसान का अनुमान है। एसडीएम सदर ने नुकसान का आंकलन करने के लिए लेखपालों की अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

अकबरपुरा में आठ मोरों की मौत

बरौली अहीर ब्लॉक के अकबरपुरा गांव में आंधी-तूफान से मोरों की मौत हो गई। किसान बंगाली बाबू ने बताया कि कई मोर पेड़ो में फंस गए। जबकि कई बि जली के तारों की चपेट में आने से मारे गए। करीब आठ राष्ट्रीय पंक्षी तूफान के बाद मरे मिले।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed