फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath addresses public meeting in Kishni assembly constituency of Mainpuri

मैनपुरी में सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी: कहा- नाम समाजवादी, काम तमंचावादी, सोच परिवारवादी

Mon, 14 Feb 2022 02:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 02:55 PM IST
सार

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसे लेकर मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक दल जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा रही। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addresses public meeting in Kishni assembly constituency of Mainpuri
मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनका नाम समाजवादी है, लेकिन काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी है। ये परिवारवादी सोच के लोग किसी दूसरे को पनपने ही नहीं देंगे। सपा मुखिया पर कहा कि जब बुलडोजर चलता है तो अखिलेश यादव सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल पहले गुंडागर्दी थी। माफियाराज था। माफिया किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। अराजकता का तांडव था। त्योहार से पहले दंगे शुरू हो जाते थे, महीनों तक कर्फ्यू लग जाता था। प्रदेश बदनाम होता था। व्यापारी तबाह हो जाता था। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार आई। भाजपा का नाम सुनकर ही अपराधी बिलों में छिप गए।

विज्ञापन

अखिलेश यादव पर साधा निशाना 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012 जब ये लोग सत्ता में आए तो अखिलेश यादव ने सबसे पहले अयोध्या में राममंदिर पर आतंकी हमला करने वालों के मुकदमे वापस लेने का काम किया। इनकी सोच और संवेदना किसानों और नौजवानों के लिए नहीं है। इनकी संवदेना आतंकवादियों के प्रति है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार ने सबसे पहले अवैध बूचड़खाने बंद कराने का काम किया। किसानों का कर्ज माफ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास अपने आप को दोहराता है। बीच के कालखंड में इटावा, मैनपुरी और आसपास के क्षेत्रों को बदनाम करके रख दिया था। अराजकता और राहजनी करने वाले तत्व सत्ता में काबिज होकर आम जनता का जीना हराम कर दिए थे। 2014 में देश ने करवट ली। देश के सौभाग्य से नरेंद्र मोदी जैसा नेता देश को मिला। प्रदेश में भाजपा आई और गुंडागर्दी खत्म हुई। 

'अब बमबाजी नहीं, बम-बम भोले के जयकारे लगते हैं'

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बिजली नहीं आती थी। दिन में बमबाजी होती थी, रात में डकैती। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता है। कांवड़ यात्री निकलती है। आज बमबाजी नहीं होती है। अब कांवड यात्रा में बम-बम भोले के जयकार लगते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी तो दूसरे में बुलडोजर का लीवर है। बिना भेदभाव के विकास हो रहा है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 में सपा की सरकार में गुंडाराज था। अपराधी और माफिया को सरकारी हेलीकॉप्टर में घुमाने के साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। लेकिन भाजपा की सरकार में उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। सपा शासन में गरीबों के राशन, सड़क बनवाने की धनराशि, बिजली की धनराशि, पेंशन की धनराशि हड़प ली जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार में सभी को पेंशन, राशन, बिजली और पानी मिल रहा है। 

काले कपड़े पहनकर प्रवेश को लेकर रहा विवाद 

मुख्यमंत्री की जनसभा में काले रंग के कपड़े पहनकर पहुंचने वाले लोगों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा था। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व जब भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान काले रंग की सदरी पहनकर पहुंचे तो बात पार्टी के पदाधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद मंच से कहा गया कि काले कपड़े पहनकर आने वाले पार्टी के कार्यकर्ता हैं, उन्हें न रोक जाए। इसके बाद लोगों को प्रवेश मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed