{"_id":"637fa1c27867b6795f23381c","slug":"cm-will-give-green-signal-to-development-plans-worth-2-68-billion-in-suhagnagari-today-agra-news-agr554576381","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएम आज सुहागनगरी में, 2.68 अरब की विकास योजनाओं को देंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएम आज सुहागनगरी में, 2.68 अरब की विकास योजनाओं को देंगे हरी झंडी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को फिरोजाबाद आ रहे हैं। वह जिले में करीब दो घंटे तक रुकेंगे। पुलिस लाइन में उतरने के बाद सीधे तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान दो अरब 68 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। ताकि उनके आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद दिखाई दें।
डीएम रवि रंजन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को अलीगढ़ से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन प्रांगण में बने हेलीपैड पर दोपहर बाद 3:15 बजे उतरेंगे। कार से सीधे तिलक विद्यालय इंटर कॉलेज मैदान में साढ़े तीन बजे करीब पहुंचेेंगे और शाम को पांच बजे तक तिलक इंटर कॉलेज मैदान में रहेंगे। इस दौरान एक अरब 31 करोड़ 78 लाख 86 हजार की लागत वाली करीब 120 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ एक अरब 37 करोड़ 26 लाख 83 हजार की लागत वाली करीब 128 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को करीब पांच बजकर दस मिनट पर जिले से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
बृहस्पतिवार को डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी, सीडीओ दीक्षा जैन, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एडीएम अभिषेक कुमार
सिंह, एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा, एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर टीम के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। हाईवे के किनारे योजनाओं से जुड़े होर्डिंग्स लगाने के साथ-साथ साफ-सफाई का काम करने में टीमें जुटी रहीं। तिलक कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते और कॉलेज की दीवारों को दोपहर बाद रंगाई-पुताई कराने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सड़क को रातोंरात सड़क को बनवा दिया है।