{"_id":"690b901b223437c6ce08ffcf","slug":"cloudy-skies-raise-farmers-concerns-fog-expected-from-today-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-148377-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बादलों की लुका छुपी से किसानों की बढ़ी चिंता, आज से कोहरे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बादलों की लुका छुपी से किसानों की बढ़ी चिंता, आज से कोहरे के आसार
Wed, 05 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम का लगातार बदलाव किसानों के लिए चिंता का विषय बन रहा है। बादलों की लुका छिपी किसानों को डरा रही है। बारिश के आसार से किसानों को अपनी फसल खराब होने की आशंका है। हालांकि मौसम विभाग बृहस्पतिवार से कोहरा होने की आशंका जता रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की आशंका थी, इसकी वजह से किसानों को अपनी फसल की चिंता होने लगी। हालांकि पूरे दिन बादलों की लुका छिपी जारी रही। कहीं भी बरसात होने की जानकारी नहीं मिली।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय 30 से 40 प्रतिशत खेतों में धान पक चुके हैं। किसान उन्हें काटने की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन बरसात की आशंका के चलते हुए चिंता में हैं। अगर बरसात होती है तो धान की फसल खराब हो सकती है। किसानों ने अभी हाल में ही सरसों की बुवाई की है। दिनभर बादल होने की वजह से उन्हें बरसात की चिंता सताती रही।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग की माने तो बुधवार को बरसात की आशंका जताई गई थी, लेकिन आसमान में बादल आते जाते रहे। कहीं भी बरसात नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से कोहरा छाने लगेगा और लगातार कई दिनों तक कोहरे के आसार जताए गए हैं।