{"_id":"60bbabc68ebc3e01963b6878","slug":"clouds-prevailed-throughout-the-day-there-was-no-relief-from-the-humidity-agra-news-agr4945657130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, उमस से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, उमस से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
05एमएनपी-08-आकाश में छाए बादल
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आसमान में छाए बादलों से तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर लोग बारिश क ा इंतजार करते रहे, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। लेकिन शाम होते-होते उमस और बढ़ गई।
जून के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों को बारिश शुरू होने का इंतजार है, ताकि उन्हें गर्मी से छुटकारा मिल सके। शुक्रवार शाम को बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई थी। शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
दिन में तापमान तो कुछ कम रहा, लेकिन गर्म हवा और उमस के चलते लोग पसीने से भीगे रहे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के साथ-साथ शाम को भी गर्मी का अहसास लोगों को अधिक रहा।
विज्ञापन
रविवार को बारिश दिला सकती है राहत
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दरअसल रविवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है, ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आगामी तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।