{"_id":"6248921b03740c3d52419ed3","slug":"clouds-may-cover-on-5th-and-6th-april-mainpuri-news-agr5290220134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और छह अप्रैल को छाए बादल दिला सकते हैं गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और छह अप्रैल को छाए बादल दिला सकते हैं गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम एक बार फिर बदल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच और छह अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए।
तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मार्च में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। ऐसे में गर्मी से राहत केवल बारिश ही दिला सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पांच और छह अप्रैल को बादल छाए रहने की प्रबल संभावना है। धूप नहीं निकलेगी और तापमान में गिरावट आ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं। कृषि विज्ञान द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तीन और चार अप्रैल को उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की आशंका है। वहीं पांच और छह अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगीं।