फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cleark suspended

अदालत की अवमानना पर वरिष्ठ सहायक निलंबित

Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cleark suspended
मैनपुरी। कोर्ट की अवमानना करना वरिष्ठ सहायक लिपिक को भारी पड़ गया है। बीएसए की संस्तुति पर वरिष्ठ सहायक को संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने निलंबित कर दिया है। अवमानना मामले में कोर्ट ने बीएसए को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के सहायता प्राप्त स्कूलों को लेकर एक वाद हाईकोर्ट में चल रहा है। इस वाद में बेसिक शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया गया था। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने वरिष्ठ सहायक कुशलपाल सिंह को कोर्ट में जवाब देने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुशलपाल सिंह ने न तो कोर्ट को जवाब दिया और न ही बीएसए को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इस मामले में अपने आदेश की अवहेलना करने पर बीएसए विजय प्रताप को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले में वरिष्ठ सहायक कुशलपाल की लापरवाही को देखते हुए बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कुशलपाल के निलंबन की संस्तुति करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र ने बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कुशलपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वरिष्ठ सहायक द्वारा हाईकोर्ट के मामले में विभाग का पक्ष रखने में लापरवाही बरती गई। इस संबंध में मुझे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते कुशलपाल के निलंबन की संस्तुति की गई थी। जिस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबन की कार्रवाई की है। -विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed