फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleaning stalled at Raja ki Mandi and City Station

Agra News: राजा की मंडी और सिटी स्टेशन पर सफाई ठप

Tue, 04 Aug 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Cleaning stalled at Raja ki Mandi and City Station
आगरा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सिटी स्टेशन परिसर कूड़े से अटा पड़ा है। यहां पेयजल, पंखे और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी पटरी से उतर गई हैं।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उन्होंने हड़ताल कर दी है, जिससे स्टेशन परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। स्टेशन पर आगरा कैंट-टूंडला, आगरा कैंट-इटावा और आगरा-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेनों का ठहराव होने से रोजाना दर्जनों यात्री आते-जाते हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहीं मंजू देवी ने बताया कि पंखे तक नहीं चल रहे हैं और कहीं सफाई नहीं दिख रही। यात्री शशि ने कहा कि इससे अच्छा तो बरहन स्टेशन है, जबकि बबराला से आए ब्रजकिशोर ने स्टेशन की टूटी सड़क, बिखरी गिट्टियां, ठंडे पेयजल की कमी और गंदगी पर नाराजगी जताई। स्टेशन के डीएसएस उत्सव सक्सेना ने बताया कि पहले नियमित सफाई होती थी लेकिन वेतन न मिलने से सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी है।
विज्ञापन


बॉक्स
राजा की मंडी स्टेशन पर भी सफाई व्यवस्था ठप
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। स्टेशन के डीएसएस रवि शेखर ने बताया कि सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed