फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleaners strike ends

वार्ता के बाद 8 दिन से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त

Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cleaners strike ends
कासगंज। बिलराम कस्बे में 8 दिन से चली आ रही सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। कर्मचारी वेतन, एरियर व अन्य भुगतान की मांग को लेकर आक्रोशित थे। हड़ताल से कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए थे। इससे लोग परेशान थे। नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह एवं अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह ने हड़ताली कर्मियों से वार्ता की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों का 16 माह का वेतन, एरियर, बोनस आदि पंचायत पर बकाया है। सेवानिवृत्त कर्मियों को भी फंड का पैसा नहीं मिल रहा। वार्ता में निर्णय हुआ कि नगर पंचायत अन्य मदों से भुगतान नहीं करेगी। पहले सफाईकर्मियों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी के डिजीटल हस्ताक्षर वैरीफाई होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सेवानिवृत्त सफाईकर्मी रामदास ने बताया कि उनके फंड का 5 लाख 52 हजार रुपये बकाया है। अधिकारियों ने हड़तालीकर्मियों को जूस पिलाया और हड़ताल हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद कस्बे में सफाई का काम हुआ। इस दौरान महेश कुमार, श्रीनिवास, डेविड बाल्मीकि, श्यामलाल, रोहित, महाजन, धरमवीर, बरकत, सुभाष, दिलीप, आयुष चौहान, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed