फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clean chit to police in custodial death case in agra

आगरा: हिरासत में सफाईकर्मी की मौत के मामले में पुलिस को क्लीन चिट, फाइनल रिपोर्ट लगी

Fri, 06 May 2022 10:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 10:09 AM IST
सार

थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख की चोरी के आरोप में सफाईकर्मी अरुण नरवार पकड़ा गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Clean chit to police in custodial death case in agra
जगदीशपुरा थाने का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए सफाईकर्मी अरुण नरवार की मौत के केस में पुलिस को क्लीन चिट मिल गई। मामले की जांच कासगंज पुलिस ने की थी। इसमें ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिसमें हिरासत में पिटाई की पुष्टि हुई हो। इस पर हत्या के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।

विज्ञापन


17 अक्तूबर 2021 को थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। रुपये बक्से में रखे थे। बक्सा खुला मिलने पर जानकारी हो सकी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शक के आधार पर 19 अक्तूबर 2021 को थाना के अस्थायी सफाईकर्मी अरुण नरवार को ताजगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया था। वह लोहामंडी का रहने वाला था। उसे थाने लाया गया था। पुलिस ने उनसे अवधपुरी पुलिस चौकी में पूछताछ की थी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई थी मौत की यह वजह

20 अक्तूबर 2021 की सुबह तबियत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए थे, जहां अरुण की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें मौत की वजह हृदयाघात से होना आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रिपोर्ट में शरीर पर चार जगह चोट होना भी आया था। नितंब पर चोट के दो नीले निशान और पैरों में खरोंच थीं। मामले में मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पुलिसकर्मियों पर कड़ाई और बदसलूकी से पूछताछ के कारण मौत के आरोप लगाए गए थे।

साक्ष्य के आधार पर लगाई फाइनल रिपोर्ट : एसपी

एसपी कासगंज बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विवेचक निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने परिजनों के बयान लिए थे। उन्होंने शपथपत्र दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय ली गई। इसमें ऐसी कोई चोट अरुण के शरीर पर नहीं थी, जिससे मौत हो जाए। हृदयाघात से मौत होना ही पाया गया। पिटाई से मौत के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इस पर केस में हाल में साक्ष्यों के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है।

ये हुए थे निलंबित

तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी ने थाने के मालखाने से चोरी के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी, रात्रि अफसर एसआई रामनिवास, आरक्षी जितेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, हेड मोहर्रिर प्रताप भान सिंह और महिला सिपाही साजदा को निलंबित किया था। वहीं सफाईकर्मी की मौत के मामले में अपराध खुफिया शाखा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार साही, एसआई योगेंद्र कुमार, सिपाही महेंद्र, सत्यम और रूपेश को निलंबित किया था। 

हिरासत में मौत के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ परिक्षेत्र स्थानांतरित की गई थी। आईजी अलीगढ़ ने विवेचना कासगंज भेजी थी। एसपी कासगंज बोत्रे रोहन प्रमोद ने विवेचना तत्कालीन निरीक्षक थाना ढोलना ओपी सिंह को दी थी। उन्होंने परिजनों के बयान दर्ज किए थे। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था।

15 लाख रुपये बरामद करने का था दावा

तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी ने घटना के बाद बताया था कि अरुण ने चोरी करना कबूल किया था। इस पर बुधवार तड़के पुलिस उसे घर ले गई थी। 15 लाख रुपये बरामद किए थे, तभी उसकी तबीयत बिगड़ी थी। पुलिसकर्मी और परिजन उसे अस्पताल ले गए थे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वाल्मीकि जयंती पर घटना से पुलिस की टेंशन बढ़ गई थी। पूरे शहर में जगह-जगह फोर्स तैनात की गई थी।

पुलिस बरामद नहीं कर सकी दस लाख रुपये

थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने 15 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया था। इसके बाद दस लाख रुपये कहां चले गए, यह आज तक पता नहीं चल सका। इस केस की विवेचना भी की जा रही थी। मगर, अभी विवेचना पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed