Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Classmate sends objectionable videos to nursing student's brother

Agra News: सहपाठी ने नर्सिंग छात्रा के भाई को भेजे आपत्तिजनक वीडियो

Sat, 10 Jan 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Classmate sends objectionable videos to nursing student's brother
आगरा। एक मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग डिप्लोमा कर रही छात्रा को सहपाठी ने बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक वीडियो उसके भाई को भेज दी। वह काफी समय से उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। छात्रा ने एमएम गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मैनपुरी की है और एमएम गेट थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर एक मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग डिप्लोमा कर रही है। छात्रा ने बताया कि उसके साथ डिप्लोमा कर रहे सेवला निवासी छात्र से पहले मित्रता थी। इस दौरान वीडियो कॉलिंग के बीच आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपी की गलत हरकतों की वजह से उन्होंने संबंध खत्म कर लिए। इसके बाद वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया और उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने उनके भाई के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो भेज दी। इससे वह और परिवार गंभीर मानसिक तनाव में है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed