फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   classmate befriended student in coaching class and physically abused her

UP: कोचिंग में छात्रा से दोस्ती कर शारीरिक शोषण...फिर किया ऐसा काम, जीते जी मर गई वो; पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 18 Nov 2025 11:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Nov 2025 11:30 AM IST
सार

छात्रा का आरोप है कि युवक उसे अपने घर ले गया। जहां उसके माता-पिता और भाई ने जाति पूछकर अपमान किया। शादी से इन्कार कर भगा दिया। तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी।

विज्ञापन
classmate befriended student in coaching class and physically abused her
Girl Student demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्र ने दोस्ती कर शादी का वादा किया। इसके बाद 4 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भपात भी कराया। अब युवक के परिजन ने अपशब्द कहकर भगा दिया। हरीपर्वत थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती अनुसूचित जाति की है। वह हरीपर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को बताया कि 4 वर्ष पहले एमजी रोड पर एक कोचिंग में उसकी शास्त्रीपुरम निवासी राजा गौतम से दोस्ती हुई थी। राजा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। गर्भपात भी कराया। शादी की कहने पर अपने घर ले गया। जहां उसके माता-पिता और भाई ने जाति पूछकर अपमान किया। शादी से इन्कार कर भगा दिया।
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने माफी मांगकर रिश्ता कायम रखा। 13 अक्तूबर को परिवार वालों ने बुलाया और शिकायत करने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। 17 नवंबर को घटिया चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी का भाई आदित्य गौतम खुद को सपा नेता बताता है। शिकायत करने पर धमका रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed