{"_id":"5dd7adf08ebc3e54791d9096","slug":"class-seventh-student-death-from-dengue-agra-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में नहीं थम रहा बुखार का कहर, सातवीं कक्षा के छात्र सहित अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में नहीं थम रहा बुखार का कहर, सातवीं कक्षा के छात्र सहित अधेड़ की मौत
Sat, 23 Nov 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात बुखार पीड़ित छात्र और अधेड़ की मौत हो गई। बीमार छात्र का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल चल रहा था।
शहर के मोहल्ला एमपी नगर निवासी कृष्ण कुमार सिंह के 14 वर्षीय बेटे तेज प्रताप सिंह को पांच दिन पहले बुखार आया। उन्होंने शहर के एक चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर वो तेज प्रताप को आगरा ले गए।
जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। छात्र सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा सात का छात्र था। छात्र के मौत पर स्कूल में शोकसभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया।

वहीं मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी 49 वर्षीय सुनील प्रतिहार को 11 नवंबर को बुखार आया। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक अस्पताल ले गए। जहां उन्हें एनएस1 की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
अब तक हो चुकी है 18 मौत
जिले में बुखार से बीते दो माह में 18 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग एक व्यक्ति की मौत का दावा कर रहा है। वहीं जांच के नाम पर अन्य मौतों की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
कराई जाएगी जांच
सीएमओ डॉ अजय कुमार ने बताया कि शहर में शुक्रवार को बुखार से एक छात्र सहित एक अन्य की मौत का मामला सामने आया है। दोनों मोहल्लों में शनिवार को टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।