फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   class of income tax commisinor sir

इनकम टैक्स कमिश्नर सर की क्लास

Thu, 17 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
class of income tax commisinor sir
आयकर भवन में बुधवार को अनूठी क्लास लगी। सर्वे, सर्च और टैक्सेशन में व्यस्त रहने वाले आयकर अधिकारियों के सामने राजनगर प्राइमरी स्कूल के बच्चे थे। प्रमुख आयकर आयुक्त अनिरुद्ध कुमार ने सरल-सहज अंदाज में उन्हें सफलता प्राप्त करने का पाठ पढ़ाया। कहा, मेहनत से हर चीज हासिल की जा सकती है। जो भी करो, मन से करो, सर्वोत्तम करो। ईमानदारी और देशभक्ति के साथ करोगे तो बड़े अफसर बनकर ऐसे ही आफिसों में जिम्मेदारी संभालोगे।
विज्ञापन

अपने बचपन को याद करते हुए अनूठे अंदाज में अनिरुद्ध कुमार ने बच्चों से संवाद की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सभी को एक जैसा बनाया है। अगर मेहनत से पढ़ेंगे तो सफल जरूर होंगे। हजारों मोतियों के बीच वह अलग से चमकेंगे, लेकिन ईमानदारी के रास्ते पर ही चलें। बता दें, राजनगर प्राइमरी स्कूल के 50 छात्र-छात्राएं आयकर आयुक्त के बुलावे पर बुधवार शाम चार बजे आयकर भवन, संजय प्लेस पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में सिटीजन आफ आगरा के हरविजय वाहिया ने कहा कि टैक्स देना भी देशभक्ति है। इसी टैक्स से देश की तरक्की करता है। आगरा विकास मंच अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने कहा कि अमर उजाला की प्रेरणा से राजनगर स्कूल के बच्चों को यह मौका मिला है। ये बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों से कहा, इस दौरे से प्रेरणा लो और मेहनत से पढ़ाई करो। छात्र-छात्राओं को आयकर आयुक्त ने गिफ्ट भी प्रदान किए। छात्र-छात्राओं को लेकर आईं राजनगर प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका राखी वर्मा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्नेहलता कुलश्रेष्ठ को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र-छात्राओं को आफिस का भ्रमण कराकर कामकाज दिखाया गया, आयकर के बारे में समझाया भी गया। आफिस में बच्चों ने कंप्यूटर के जरिए कामकाज और फाइलों के रखरखाव को देखा। साफ-सुथरे आफिस को देख बच्चों ने कहा कि वह अपने स्कूल को भी इसी तरह से स्वच्छ रखेंगे। संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-4 वेलू सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान आयकर विभाग से एके कौशिक, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार देखी लिफ्ट
राजनगर प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने पहली बार न केवल लिफ्ट देखी, बल्कि उससे 7 वीं मंजिल तक भी गए। नौ साल की पिंकी, 11 साल का राकेश ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट का दरवाजा अपने आप खुलते देख चौंक गए तो शिक्षिका सभी बच्चों को अंदर लेकर आईं। अंदर आते वक्त कुछ बच्चों में डर था तो कुछ में झिझक, कुछ के लिए यह रोमांचक अनुभव था। वापसी में वे खुद बटन दबाकर नीचे उतरे।
आयकर आयुक्त ने निभाया बच्चों से किया वादा
ताजनगरी में तीन साल प्रमुख आयकर आयुक्त रहे अनिरुद्ध कुमार का तबादला ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर हुआ है। तबादले से पहले उन्होंने बच्चों से आफिस घुमाने का वादा निभाया। आफिस पहुंचते ही बच्चे न केवल उन्हें पहचान गए, बल्कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके कक्ष में पहुंचकर उन्हें फिर से स्कूल आने का न्योता भी दे गए।

आयकर आयुक्त का अभिनंदन
आगरा विकास मंच की ओर से कोषाध्यक्ष सीए मृदुल पाठक ने प्रमुख आयकर आयुक्त अनिरुद्ध कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ मंच के पदाधिकारी अध्यक्ष अशोक जैन सीए, राजकुमार जैन, एसएस यादव, अरुण अग्रवाल, सुशील जैन, संदेश जैन, सुशील जैन व हरविजय वाहिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयकर अधिकारी आर एस तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed