फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class IV employee appeals to District Magistrate spent his entire life in service not getting pension arrears

Agra: चतुर्थ श्रेणी कर्मी की जिलाधिकारी से गुहार, सेवा में गुजार दी पूरी उम्र...पेंशन, एरियर न मिले

Thu, 15 Aug 2024 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 01:25 PM IST
सार

सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि उससे 15 हजार रुपये भी ले लिए गए, लेकिन पेंशन और एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है।


 

विज्ञापन
Class IV employee appeals to District Magistrate spent his entire life in service not getting pension arrears
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुजूर, मैं गरीब हूं। अनुसूचित जाति का हूं। समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। 2022 में रिटायर हो गया। लेकिन न मुझे पूरी पेंशन मिल रही। न एरियर भुगतान हुआ। 15 हजार रुपये भी दे चुका हूं। मेरे पास इलाज तक के लिए पैसा नहीं है। ये गुहार मानिक चंद ने जिलाधिकारी से लगाई है। उन्होंने मामले की जांच व बकाया भुगतान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


देवरी रोड निवासी मानिक चंद्र मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनसुनवाई कर रहे जिलाधिकारी को पीड़ा बताई। कहा, मेरी नियुक्ति वर्ष में लिपिकीय त्रुटि के कारण अतिरिक्त पेंशन व एरियर नहीं मिला। निदेशालय ने 1989 से नियुक्ति को प्रभावी मानते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को वेतन निर्धारण व एरियर भुगतान के आदेश दिए। दो साल बाद भी मुझे न पूरी पेंशन मिल रही न एरियर का भुगतान हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि एरियर भुगतान के बदले तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने 10 प्रतिशत राशि की मांग की। मैंने 15 हजार रुपये उनके कहने पर प्रधान लिपिक को दिए थे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मामले की जांच सीडीओ से कराने और बकाया भुगतान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed