फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class fourth employees thrashed Timardar In SN Medical College in Agra

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दबंगई, खाना अंदर ले जाने पर तीमारदार को जमकर पीटा

Sun, 06 Aug 2023 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 02:52 PM IST
सार

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दबंगई सामने आई है। इन्होंने खाना अंदर ले जाने पर तीमारदार को जमकर पीटा। 

विज्ञापन
Class fourth employees thrashed Timardar In SN Medical College in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी के पीटने के बाद पीड़ित तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दबंगई सामने आई है। उन्होंने मरीज के साथ आए तीमारदार को जमकर पीटा। इस पर अन्य तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने 1076 नंबर पर फोन करके शिकायत की है।

विज्ञापन


धनौली निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसके मामा राजेश कुमार के हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। नई आठ मंजिल इमारत में भर्ती थे। एक्स-रे कराने के बाद केले और खाना लेकर जा रहे थे। सीढ़ियों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने रोक लिया। कहा कि बंदर को खाना डालोगे, अंदर नहीं ले जा सकते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- IBPS RRB PO Exam 2023: परीक्षा में सर्वर हैक, बाहर से ऑपरेट किए जा रहे कंप्यूटर; परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात समझाने पर भी कर्मचारी नहीं माना और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। अन्य तीमारदारों ने बीच-बचाव किया। 1076 नंबर पर फोन कर शिकायत भी, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को चिह्नित कर जवाब तलब करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed