फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class 9 student became police station in-charge, taught traffic rules to people

Agra News: कक्षा नाै की छात्रा बनी थाना प्रभारी, लोगों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student became police station in-charge, taught traffic rules to people
चालान करती छात्रा
मैनपुरी। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत शुक्रवार को 9वीं कक्षा की छात्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने थाने का निरीक्षण कर पुलिस कार्यों के बारे में जाना, कस्बा चौराहे व अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग कर चालान भी किए। पुलिस बल के साथ त्योहार पर बाजार में गश्त किया।
विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को कस्बा निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा चांसी वर्मा को एक दिन के लिए किशनी थाने का प्रभारी बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के साथ महिला हेल्प डेस्क, मुंशी कक्ष, मैस आदि की व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद पुलिस बल के साथ कस्बा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

छात्रा ने वाहन स्वामियों से कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने से आपकी ही सुरक्षा होती है, आपका परिवार आपकी राह देखता है। छात्रा ने त्योहार को लेकर बाजार में की गई सुरक्षा व्यवस्था देखी। थाने में आए प्रार्थनापत्रों पर भी अपनी राय रखी और निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed