फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class 11th girl student clashed with bike robbers during mobile loot in agra

Agra Crime: मोबाइल लूट के दौरान 11वीं की छात्रा ने पकड़ा बदमाश का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा..., लोग भी कर रहे तारीफ

Sat, 31 Dec 2022 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 02:14 PM IST
सार

साहसी छात्रा ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। लुटेरे ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया। धक्का भी दिया, लेकिन शिखा दो मिनट तक जद्दोजहद करती रही। 

विज्ञापन
Class 11th girl student clashed with bike robbers during mobile loot in agra
बाइक सवार लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के मंडी समिति के सामने बाइक सवार लुटेरों से 11वीं की छात्रा भिड़ गई। मोबाइल लूटते उसने एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। दो मिनट तक साहसी छात्रा लुटेरों से जूझती रही। बाद में लुटेरे उसका हाथ मरोड़कर मोबाइल लूट ले गए। इस पर भी छात्रा ने हार नहीं मानी। वह पीछे दौड़ी लेकिन बाइक की स्पीड अधिक होने की वजह से लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। छात्रा ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी शिखा के परिजन ने पुलिस को बताया कि शिखा रोजाना घर के पास ही कोचिंग पढ़ने पैदल जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर को भी कोचिंग के लिए घर से निकली थी। मंडी समिति के पास पहुंचने पर उसने सहेली को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला। बात करने लगी। तभी बाइक पर पीछे से दो लुटेरे आ गए। पीछे बैठे लुटेरे ने शिखा के हाथ पर झपट्टा मारा। इसके बाद मोबाइल छीनने लगा। मगर, साहसी शिखा ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। लुटेरे ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया। धक्का भी दिया, लेकिन शिखा ने दो मिनट तक जद्दोजहद करती रही। इस पर लुटेरे ने शिखा का हाथ मरोड़ दिया, जिससे शिखा की पकड़ ढीली हो गई। लुटेरा मोबाइल लेकर साथी के साथ भागने लगा। इसके बावजूद छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी। वह बाइक के पीछे दौड़ी। मगर, बाइक की रफ्तार अधिक होने से लुटेरे भाग निकले। उसने घर आकर परिजन को घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसीपी छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामलेे में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज वायरल

छात्रा के साथ मोबाइल लूट करते लुटेरों का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हो गया है। एक फुटेज में लुटेरे बाइक से जाते दिख रहे हैं। छात्रा भी पीछे दौड़ती नजर आ रही है। पुलिस फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान करने में लगी है। लुटेरों के भागने का रूट भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की लापरवाही, लिखी गुमशुदगी

छात्रा से लूट के मामले में वीडियो फुटेज वायरल हो रहे हैं। मगर, पुलिस ने इस मामले में भी लापरवाही की। छात्रा के मोबाइल लूट को गुमशुदगी में दर्ज कर लिया। मामला अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद लूट का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। तब पुलिस हरकत में आई।

 

जीपीएस लोकेशन से मिला चालक

एत्माद्दौला क्षेत्र में लूट की एक और वारदात सामने आई। सुशील नगर, रामबाग निवासी 60 वर्षीय घनश्याम किराये पर ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके भाई लज्जाराम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह रिक्शा लेकर निकले थे। रोजाना वो शाम छह बजे तक घर आ जाते थे। मगर, रात तक नहीं आए। शुक्रवार सुबह रिक्शा के मालिक से संपर्क किया। ई-रिक्शा में जीपीएस लगा था। उसने लोकेशन पता की। वह कालिंदी विहार की आई। इस पर परिजन पहुंच गए। घनश्याम बेहोशी की हालत में पड़े थे। ई-रिक्शा, मोबाइल और चार हजार रुपये नहीं थे। इस पर उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस उनके होश में आने का इंतजार कर रही है। ऐसा लग रहा है कि सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। 

डाक विभाग के बाबू से तीन युवक ले गए थैला

सादाबाद के गांव बनगड़ निवासी विनोद कुमार मथुरा में डाक विभाग में क्लर्क हैं। इससे पहले वह आजमगढ़ में तैनात थे। उन्हें आजमगढ़ काम से जाना था। वह शुक्रवार को रामबाग आए थे। आरोप है कि वह शराब के ठेके पास खड़े थे। तभी तीन युवक आ गए। तीनों नशे में थे। उन्होंने बातचीत की। इस दौरान विनोद कुमार के हाथ से थैला छीनकर भाग निकले। विनोद ने पीछा किया, लेकिन वो नजर नहीं आए। थैले में दो हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान थे। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed