फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clashes, firing, stone pelting, chaos broke out between two sides

दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, पथराव, मची अफरा तफरी

Tue, 22 Jun 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Clashes, firing, stone pelting, chaos broke out between two sides
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच में मंगलवार सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। ग्राम समाज की जमीन के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हुआ। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस को देख बवाल करने वाले भाग गए। पुलिस ने जानलेवा हमले और बलवे की धाराओं में 32 नामजद और 35 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा है कि वे अपनी टीम के साथ शांति व्यवस्था में लगे हुए थे। इसी बीच सूचना मिली कि नगला बीच में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर एक पक्ष से हजारी सिंह और दूसरे पक्ष से उमा शंकर के बीच विवाद हो गया है। दोनों ही पक्ष से समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। हाथों में लाठी-डंडे, सरिया हैं। पथराव कर रहे हैं और तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी है। जिससे गांव में अफरातफरी है। पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे तो बवाल करने वाले भाग गए। घटना में गांव के कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज-
प्रथम पक्ष
हजारी लाल, अमर सिंह, दिवारी लाल, महावीर, राजवीर, मेघ सिंह, भूप सिंह, संदीप, महाराज सिंह, मनोज, सोरन सिंह, श्यामवीर सिंह, राहुल, रघुवीर, महेश, महावीर, धरम सिंह, रवि, नीरज व 15 अज्ञात।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पक्ष
उमाशंकर, लाखन सिंह, प्रदीप, अमर सिंह, हवलदार, छोटे, राजू, विक्रम, हीरालाल, मुनीश, चंदन, कांती, सीलू व 20 अज्ञात।
वायरल हुआ वीडियो
संघर्ष की घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें लोग हाथों में तमंचा लहराते, लाठी-डंडे और सरिया लिए हुए दिख रहे हैं। वीडियो बता रहा है कि वहां दहशत का क्या माहौल रहा होगा।

वर्जन-
- ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच में घटना हुई। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed