फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between two groups over land dispute in etah

एटा में बवाल: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, जमकर चले लाठी-डंडे, 14 घायल

Sat, 05 Jun 2021 05:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 05:41 PM IST
सार

दोनों पक्षों के विवाद की वजह एक प्लॉट बताया गया है। यह प्लॉट एक महिला ने खरीदा है। इस पर दूसरे पक्ष ने सबमर्सिबल लगा लिया। महिला और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो बवाल हो गया। 

विज्ञापन
clashes between two groups over land dispute in etah
मारपीट और फायरिंग के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। एक किशोरी सहित दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि 12 लोग लाठी-डंडों के प्रहार से जख्मी हुए हैं। पांच घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। इसमें एक पक्ष के प्रताप सिंह व प्रदीप कुमार तथा दूसरे पक्ष के कुंवरपाल, इसका भाई देवदत्त व सतीश, पुत्री पूनम, देवदत्त की पत्नी ओमवती, पुत्र शेषपाल, पुत्री शिवांगी, ओमेंद्र, किरन देवी, अभिषेक, मनीष कुमार और बबली घायल हुए हैं। इनमें से पूनम और देवदत्त को गोली लगी हैं। 
विज्ञापन


पांच घायल आगरा रेफर 
सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पूनम, प्रदीप, शेषपाल, मनीष और ओमेंद्र को आगरा रेफर किया गया है। वारदात के पीछे बताया गया है कि किरन देवी ने गांव में ही एक प्लॉट खरीदा था। इस पर प्रदीप और प्रताप पक्ष ने अपनी सबमर्सिबल लगवा लिया। किरन देवी पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से मुकदमे दर्ज, सात गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिए। शनिवार को दबिश देकर प्रमोद कुमार, आकाश, रोहित, वीरेश कुमार, श्यामवीर, रामनाथ और गिरीश को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्लॉट के विवाद को लेकर मानिकपुर में झगड़ा हुआ। इसमें फायरिंग और लाठी-डंडों के प्रहार से एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के 12 लोग घायल हुए हैं। एक किशोरी सहित दो को गोली लगी है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed