फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes between miscreants and villagers in firozabad

फिरोजाबाद: ग्रामीणों ने भैंस चोरी कर रहे बदमाशों को घेरा, पथराव-फायरिंग, एक को लगी गोली

Wed, 15 Sep 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Sep 2021 12:12 AM IST
सार

जसराना क्षेत्र में सोमवार रात को भैंस चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने पथराव किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार अपने ही साथी की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को छोड़कर उसके साथी फरार हो गए। 

विज्ञापन
clashes between miscreants and villagers in firozabad
गोली लगने से बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों के पथराव करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। आए दिन हो रही वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग को जाम लगा दिया और चौकी प्रभारी मुस्तफाबाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिरसागंज ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


गांव फरीदा तिराहा निवासी अशोक कुमार की भैंस घर के बाहर बंधी थी। सोमवार रात बदमाश आए और भैंस को खोलकर मैक्स में लोड करने लगे। तभी अशोक की मां चंद्रवती एवं पिता रुकमपाल जाग गए। उन्होंने विरोध करते हुए बदमाशों पर पथराव कर दिया। शोरशाराबा सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर पथराव कर दिया। इस पर बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की। 
विज्ञापन


इस दौरान एक गोली बदमाश को लगी तो दूसरी गोली भैंस को लग गई। इसके बाद बदमाश अपने घायल साथी को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ लिया और आए दिन हो रही चोरी की वारदात पर आक्रोश जताते हुए शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भेजकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण चौकी प्रभारी व फरिहा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख खैरगढ़ सुरेश यादव, भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, अनिल यादव मौके पर पहुंच गए। 

सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। सीओ सिरसागंज ने बताया कि एक बदमाश ओमप्रकाश निवासी उस्मानपुर थाना एका हाल निवासी मोहल्ला विष्णुनगर थाना लाइनपार को हिरासत में लिया गया है। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने घायल बदमाश ओमप्रकाश को नामजद करते हुए चार अन्य बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

गांव गहेरी से भी चुराकर लाए भैंस
अशोक के घर से पशु चोरी करने से पूर्व बदमाशों ने एका थाना क्षेत्र के गांव गहेरी निवासी सुमन पत्नी सुनील की दो भैंस भी चोरी की थी। शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़िता को लौटा दिया। 

सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि भैंस चोरी के दौरान बदमाशों ने अपने ही साथी को गोली मारी है। उसका उपचार कराया जा रहा है। सही होने पर पूछताछ कर अन्य चोरों को पकड़ा जाएगा। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed