फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash over resist of Harsh firing in wedding ceremony in agra

Agra: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर बवाल, युवक पर आरोपियों ने दागी गोली

Fri, 02 Dec 2022 12:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 12:00 AM IST
सार

शादी समारोह में कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे। हादसा न हो जाए, इसलिए एक युवक ने फायरिंग करने से रोका। इस पर एक आरोपी ने युवक पर ही फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन
clash over resist of Harsh firing in wedding ceremony in agra
फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के विद्या नगर में बुधवार रात को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर बवाल हो गया। कार्यक्रम में आए युवक लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर रहे थे। आरोपियों ने विरोध करने वाले युवक पर ही गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विद्या नगर, फाउंड्री नगर निवासी धर्मवीर ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को पड़ोसी बृजेश शर्मा के घर वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। शादी समारोह में सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी अंशुल मलिक, धर्मपाल, जितेंद्र शर्मा, सचिन, शिवेंद्र और योगेंद्र के अलावा चार अज्ञात लोग आए थे। उन्होंने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इससे लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी भी दी 

आवाज सुनकर डीजे को बंद कर दिया गया। किसी तरह का हादसा नहीं हो जाए, इसके लिए उन्होंने हर्ष फायरिंग का विरोध किया। इससे आरोपी आक्रोशित हो गए। डीजे बजाने के लिए भी कहने लगे। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। समारोह में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चलाई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। परिचित पंकज द्विवेदी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। समारोह में खलल पड़ गया। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। आरोपियों की कुछ बाइकें रह गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग का वीडियो मिला है। इसमें कई लोग नजर आ रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरिंग में जो भी शामिल होगा, कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग राइफल से की गई है। उसे भी कब्जे में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed