फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash For Water In Narakhi Villagers Block Road Stone Pelting On Police

फिरोजाबाद: पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पथराव में उपनिरीक्षक सहित सात घायल

Tue, 01 Jun 2021 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Jun 2021 11:57 AM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के लोगों का सब्र पानी न मिलने से टूट गया और उन्होंने जाम लगाकर हंगामा कर दिया।

 

विज्ञापन
Clash For Water In Narakhi Villagers Block Road Stone Pelting On Police
फिरोजाबाद: पानी के लिए जाम और पथराव लगाने वाले ग्रामीणों से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के नारखी क्षेत्र में सोमवार से पानी की समस्या का दंश झेल रहे पहाड़पुर के लोगों का मंगलवार को धैर्य जबाव दे गया। ग्रामीण धरने पर बैठे और टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव होते ही भदगड़ मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की दो गाड़ियों के साथ रोडवेज बसों पर भी पथराव किया।

विज्ञापन

 

पथराव के दौरान एक बस का चालक घायल हुआ तो चौकी प्रभारी नगला बीच और सिपाहियों के साथ तीन ग्रामीण भी घायल हुए। जिनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली में बनी पानी की टंकी से गांव पहाड़पुर में पानी की सप्लाई दी जाती है। रविवार को पिपरौली निवासी एक युवक का पहाड़पुर निवासी एक युवक से विवाद हुआ था। पिपरौली निवासी युवक ने पहाड़पुर को जाने वाली पाइप लाइन को तोड़ दिया था। जिससे पहाड़पुर में जाने वाली पानी की सप्लाई सोमवार से बंद हो गई थी। पानी न आने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसको लेकर पहाड़पुर के ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीण मंगलवार को गांव के बाहर धरने पर बैठ गए और टूंडला-एटा मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर नगला बीच चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण समस्या के निस्तारण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 

इस बीच टूंडला, नारखी, नगला सिंधी, पचोखरा के साथ अन्य थानों का पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस बल की संख्या में इजाफा होने के साथ ही पुलिस ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने मोर्चा लेने के साथ ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पथराव के दौरान ग्रामीणों ने एटा से आगरा जाने वाली रोडवेज की दो बसों के साथ पुलिस की दो जीपों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

पथराव के दौरान बदायूं डिपो के बस चालक दलवीर, चौकी प्रभारी नगला बीच, दो सिपाही और पहाड़पुर निवासी रचना, पुष्पादेवी और केसी कुमार घायल हो गए। पुलिसकर्मियों के घायल होते ही पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस बीच सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। वहीं घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
 

बसों से कूद कर जान बचाने के लिए विवश हुए यात्री
एटा से आगरा जा रही रोडवेज की बसें जाम में फंस गईं थीं। महिलाएं जहां बसों के अंदर बच्चों के साथ बैठीं थीं। वहीं पुरुष बसों से उतर कर सड़क पर खड़े होकर जाम खुलवाने का इंतजार कर रहे थे। अचानक पथराव होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। महिलाएं बच्चों के साथ सीटों के नीचे छुप गईं तो पुरुषों ने खेतों की ओर भाग कर जान बचाई। इस बीच जिसको जहां जगह मिली वह वहां छुप गया।

वापस लौट गए कई वाहन
पथराव होते ही कई वाहन चालक वाहनों को बैक कर एटा और टूंडला की ओर लौट आए। वहीं जिन चालकों को जाम से निकलने का मौका नहीं मिला। वह भी अपने वाहनों को छोड़कर भाग खड़े हुए। आक्रोशित लोगों ने प्रावइेट वाहनों को छोड़कर सरकारी वाहनों को ही निशाना बनाया।

एसडीएम टूंडला बुशरा बानो का कहना है कि पिपरौली गांव में बनी पानी की टंकी से पहाड़पुर को सप्लाई दी जाती है। पिपरौली गांव के एक युवक ने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। जिससे पहाड़पुर में पानी नहीं पहुंच रहा था। जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हुए थे। ग्रामीणों को समझाने के साथ ही पहाड़पुर में पानी की सप्लाई शुरू करा दी है। पथराव के दौरान चौकी प्रभारी नगला बीच, दो सिपाही और तीन ग्रामीण घायल हुए है।

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने पथराव किया है। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ कुछ ग्रामीण भी घायल हुए है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

खाली बर्तन लेकर जाम लगाने पहुंचे थे ग्रामीण
जाम लगाने के साथ ही ग्रामीण खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन भी कर रहे थे। पथराव और पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद ग्रामीण बर्तनों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। जिनको पुलिस ने बाद में सड़क से हटवा दिया। पथराव के दौरान ग्रामीणों ने भवन निर्माण के लिए मंगाई गई ईंटों का प्रयोग किया।
 

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण: जिला प्रशासन के आंकड़ों में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, महिलाएं कम हुईं बीमार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed