फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Erupts Over Tree Felling Along Inner Ring Road in Agra Farmers Demand Fair Probe

Agra: इनर रिंग रोड पर पेड़ों के कटान पर किसानों और अधिकारियों में झड़प, बोले-सीएम से करेंगे शिकायत

Wed, 11 Feb 2026 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 02:39 PM IST
सार

 इनर रिंग रोड किनारे गुतिला में पेड़ों का कटान करने पर किसान भड़क गए। इस दौरान अधिकारियों से भी झड़प हो गई। 

विज्ञापन
Clash Erupts Over Tree Felling Along Inner Ring Road in Agra Farmers Demand Fair Probe
इनर रिंग रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के इनर रिंग रोड किनारे गुतिला में एडीए (आवास विकास परिषद) की ट्रक ले-बाई योजना के तहत बड़ी संख्या में पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग और किसानों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई। किसानों ने विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


गुतिला क्षेत्र में सड़क किनारे लगे दर्जनों पेड़ों को काटा गया है। पेड़ों के ठूंठ देखकर किसान नेताओं ने वीडियो जारी कर टीटीजेड में काटे गए पेड़ों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। इसके बाद शहर रेंज के अधिकारी राजेश्वर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कटे पेड़ों का निरीक्षण किया। किसान नेता मुकेश पाठक और श्याम सिंह चाहर ने एडीए के अधिकारियों पर मिलीभगत से पेड़ काटने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मुकेश पाठक ने दावा किया कि एडीए अधिकारियों ने उन्हें मामले में फंसाने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि वे धमकी से डरने वाले नहीं हैं। यदि वन विभाग ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। श्याम सिंह चाहर ने कहा कि पेड़ों को कटवाकर दोबारा लाखों रुपये के पेड़ लगाने के नाम पर घोटाला किया जाएगा जैसा कि पहले भी हो चुका है और तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पेड़ों के कटने की सूचना पर रेंज अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed