{"_id":"61639d748ebc3e1e73109a12","slug":"clash-during-durga-poja-aarti-firozabad-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: देवी पंडाल में आरती के दौरान विवाद, घरों से किया पथराव, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: देवी पंडाल में आरती के दौरान विवाद, घरों से किया पथराव, मची भगदड़
Mon, 11 Oct 2021 07:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:42 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का कोई प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के दिखतौली में देवी पंडाल में आरती के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते तूल पकड़ गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने घरों से जाटव समाज के लोगों के घरों पर पथराव किया। जिस घर में जन्मदिन पार्टी चल रही थी उस घर को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। इससे भगदड़ मच गई। लोग दहशत में आ गए। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण प्रशासन भी चौकन्ना हो गया। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
घर में जन्मदिन पार्टी की दावत चल रही थी
गांव के ही अजय पुत्र टोडीराम के बेटे नीशू की प्रथम वर्षगांठ थी। घर में जन्मदिन पार्टी की दावत चल रही थी। उसके घर पर रिश्तेदारों की भीड़ भी थी। जिस समय पथराव और मारपीट हुई, उस दौरान हलवाई खाना बना रहे थे। पथराव होते ही अजय के घर में भगदड़ मच गई। हलवाई भी खाना छोड़ कर भाग गए। लोगों के अनुसार जाटव समाज के अन्य घरों को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। चारों तरर्फ इंटें पड़ी हुई थीं। अजय का आरोप है कि देरशाम समुदाय विशेष के लोगों ने नाली को रोक दिया था। उनका कहना था कि जाटव समाज के लोगों के घरों की नाली का पानी इधर नहीं आने दिया जाएगा।
समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया
जब उन्होंने नाली बंद करने का विरोध किया तो समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया और कई लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जिनमें एक रिश्तेदार चौहान सिंह पुत्र रामजीलाल सिहेरगढ़ बरहन आगरा के अलावा दारा सिंह, बॉबी, मुन्नीदेवी सहित लगभग 8 लोगों के चोटें आई हैं। विनोद कुमार पुत्र छदामीलाल गंभीर रुप से घायल है। विमल कुमार धारा सिंह और रोशनी पुत्री इंद्रपाल के भी चोटें आई हैं। घायलों का आरोप है कि पुलिस ने उनका मेडिकल भी नहीं कराया है।

गली में खड़े ई-रिक्शा भी कब्जे में लिए
पुलिस ने गली में खड़े ई-रिक्शा वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीन ई-रिक्शा जो नाली में खड़े थे उन्हें कब्जे में लेकर थाने आ गई। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का कोई प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।
शिवपाल के पुत्र आदित्य पहुंचे आगरा: कहा- एक मंच से लड़े भाजपा विरोधी दल तो जाएगा बड़ा संदेश