फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Transgender Groups Over Neg Territory in Runakta

UP: किन्नरों के दो पक्षों में झगड़ा, एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा...जानें क्यों हुआ विवाद

Sat, 18 Oct 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 10:12 AM IST
सार

आगरा में नेग मांगने की सीमा पर हुए विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Clash Between Two Transgender Groups Over Neg Territory in Runakta
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रुनकता में नेग मांगने के क्षेत्र के विवाद में किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे का है।  थाना सिकंदरा के गांव अटूस निवासी अंकिता किन्नर अपने साथियों के साथ रुनकता रहती हैं। अपने साथियों साथ अठूस गांव गाड़ी से जा रही थी। खड़वाई गांव के पास बाइक सवार लोगों ने लड़का होने का नेग दिलवाने के बहाने उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


अंकिता ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाद में दो बाइकों पर चार पांच लोग और आ गए इसके बाद सलमा किन्नर, रानी, जितेंद्र और अन्य ने मारपीट शुरू कर दी। अंकिता का कहना है कि उनके ऊपर गोली भी चलाई है। मारपीट में अंकिता किन्नर पक्ष की काजल व मीरा के गंभीर चोट आई हैं। अंकिता ने बताया कि वह लोग रुनकता क्षेत्र में नेग मांगने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर खड़वाई गांव के पास भी किन्नरों में मारपीट हुई है। मामले में चौकी प्रभारी रुनकता ने बताया कि किन्नरों के दो गुटों में दायरे के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। गोली चलाने की बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed